Breaking News

गगहा थाना प्रभारी ने कराया लॉकडाउन का सख्ती से पालन।

रिपोर्ट उमेश मणि त्रिपाठी

गोरखपुर/गगहा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी द्वारा पूरे जिले के समस्त क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी, चौकी इंचार्ज व बीट प्रभारियों को यह निर्देश दिया गया है कि वह अपने क्षेत्रों में कड़ाई से लॉकडाउन का पालन कराएं। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर गगहा थाना प्रभारी अमित दुबे ने क्षेत्र मे चेकिंग और लॉक डाउन का पालन कराया। वहीं चौराहे पर बेवजह घूम रहे हैं लोगों को चेतावनी देकर छोड़ा गया । उन्होंने लोगों से अपील किया कि लॉक डाउन का पालन करें ,अपनी दुकानें बंद रखें। सिर्फ दवा, सब्जी व किराने की दुकानों को छोड़कर कोई भी दुकान नहीं खुलनी चाहिए। जो भी दुकानदार इसका पालन नहीं करेगा उसके खिलाफ लॉकडाउन के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया जाएगा। इसी कड़ी में गजपुर चौकी इंचार्ज मोहम्मद गुफरान द्वारा गजपुर चौराहे एवं कौड़ीराम क्षेत्र के बलुआ बुजुर्ग व पाण्डेयपार में लाउडस्पीकर के माध्यम से लॉकडाउन का पालन करने की अपील किया गया एवं चेतावनी दी कि इसका उल्लंघन करने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *