Breaking News
WhatsApp Image 2021 11 08 at 8.27.32 PM

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स का स्थापना दिवस मनाया गया

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। अयोध्या दास स्काउट कुटीर में भारत स्काउट एवं गाइड का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए संस्था के जिला सचिव डा.अभिषेक कुमार ने कहा कि भारत में स्काउट्स और गाइड्स के स्थापना में पंडित श्रीराम बाजपेई,हृदय नाथ कुंजरु,मदन मोहन मालवीय, विपिन बोस एवं एच.सी.कैप्टन का विशेष योगदान रहा है। इस संस्था की शुरुआत इंग्लैंड से हुआ है परंतु भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता के अनुरूप राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत इसे सजाने संवारने का काम स्काउटिंग के प्रति भारतीय मनुष्यों ने किया।
इस अवसर पर सहायक जिला कमिश्नर श्री राम मिश्र ने कहा कि स्काउटिंग समाज सेवा के प्रति समर्पण की भावना सदैव परिलक्षित होता है।जिसका परिणाम सामने है।कोरोना काल में जहां लोगों ने सेवा देने के लिए अपना हाथ खड़े कर लिए थे। वहीं संस्था ने कोविड-19 में निस्वार्थ सेवा करने में बढ़-चढ़कर के हिस्सा लिया।
इस अवसर पर सहायक जिला सचिव ज्ञानेंद्र ओझा ने कहा कि स्काउट गाइड के नियम और प्रतिज्ञा से आम नागरिक में सेवा भाव और मानवता की भावना विकसित हो रही है इस प्रकार यह संस्था भारतीयता और भारतीय समाज के सोच के बिल्कुल नजदीक पाई जाती है।

जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट
अजय कुमार सिंह ने स्थापना के इतिहास पर विस्तृत रूप से प्रकाश डालते हुए बताया कि आजादी के पूर्व भारत में स्काउट और गाइड की कई संस्थाएं संचालित हैं।उनमें एकरूपता लाने के लिए देश के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद ने एक समिति का गठन किया और समिति के सुझाव पर भारत में संचालित स्काउट और गाइड संस्थाओं का 7 नवंबर 1950 को एकीकरण किया गया और संस्था का नाम भारत स्काउट्स और गाइड्स रखा गया।तभी से हर वर्ष 7 नवंबर 1950 को स्थापना दिवस मनाया जाता है।

कार्यक्रम का संचालन जिला संगठन आयुक्त स्काउट सत्यानंद शर्मा ने किया। इस अवसर पर सहायक जिला कमिश्नर स्काउट वाचस्पति शुक्ला,जिला संगठन आयुक्त गाइड इसरत सिद्दीकी, जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड दुर्गावती धुसिया,किरण देवी,अजय गुप्ता बजरंगी,सूरज चंद ,ओम प्रकाश उपाध्याय,राजू मौर्य,श्यामू सिंह,शिवा कुमार ,अमन दीक्षित ,आनंद राज, अब्दुल कादिर,अभिजीत गौड़,जय हिंद विश्वकर्मा, सौरभ कुमार ,संदीप कुमार ,अनुभव श्रीवास्तव,नीलू भारती,स्नेहा गौतम,जूली भारती ,नीलम पासवान आदि उपस्थित थे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261006 WA0001

देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *