Breaking News
6c0b6d81 7a90 4675 bfa0 429d80cbc878

पूर्व विधायक ने गांवों में जाकर दिया लोगों को भारत जोड़ो यात्रा में आने का न्यौता

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट6c0b6d81 7a90 4675 bfa0 429d80cbc878

फरीदाबाद:कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा निकाली जा रही‘भारत जोड़ो यात्रा’के फरीदाबाद आगमन को लेकर जिले के कांग्रेसियों ने तैयारियां शुरू कर दी है।

इसी कड़ी में तिगांव विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक ललित नागर ने आज क्षेत्र के गांव चीरसी,मौजाबाद, मंझावली,घरौंड़ा,रामपुर, अल्लीपुर,महमूदपुर,ढहकौला, शाहबाद,ताजूपुर,बदरपुर आदि दर्जनों गांवों का दौरा करके लोगों को अधिक से अधिक भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।

इस दौरान लोगों में भी राहुल गांधी की यात्रा को लेकर खासा उत्साह नजर आया और उन्होंने पूर्व विधायक ललित नागर को विश्वास दिलाया कि वह इस यात्रा में बढ़चढकऱ हिस्सा लेकर राहुल गांधी के विचारों को सुनेंगे। इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक ललित नागर ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा देशभर में निकाली जा रही‘भारत जोड़ो यात्रा’को समाज की छत्तीस बिरादरी का समर्थन मिल रहा है और इस यात्रा में बढ़चढ़ कर लोग शामिल हो रहे है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा देश भर में लोगों को आपस में लड़ाने के लिए उनके मन में जो जहर घोला गया है, राहुल गांधी‘भारत जोड़ो यात्रा’के माध्यम से इस जहर को खत्म करके भाई को भाई से जोडऩे काम कर रहे है और देश में सौहार्दपूर्ण वातावरण कायम कर रहे है।

ललित नागर ने कहा कि फरीदाबाद में राहुल गांधी की इस यात्रा को आगमन को लेकर कांग्रेसी सहित आम लोगों में भी जबरदस्त उत्साह है और फरीदाबाद में इस ऐतिहासिक यात्रा का जोरदार स्वागत किया जाएगा।

इस मौके पर संजय कौशिक चेयरमैन,कमल चंदीला, गौरव नागर,गंगाराम नरवत,तारा यादव,सतवीर सरपंच चीरसी, अभिलाष नागर,अध्यक्ष युवा कांग्रेस अध्यक्ष,राकेश शर्मा सरपंच,आजाद सिंह भाटी, रतनपाल सिंह सरपंच,राजपाल सिंह,धीर सिंह मास्टर,छिद्दामल मास्टर,पृथ्वी मास्टर,सतबीर मास्टर,लक्ष्मण सिंह नागर,सुभाष चौधरी,प्रवीण आर्य,सरदार सिंह, कमल चंदीला,राजपाल भडाना, कृष्णपाल सरपंच,कंवर पाल सिंह,महकार सिंह,जयपाल सिंह सहित अनेकों ग्रामीण मौजूद थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *