Breaking News
9338dc19 9d3e 4fc0 a18c 749920c84d8c

शिव मंदिर के भूमि पूजन समारोह में पदम नगर पहुंचे पूर्व मंत्री विपुल गोयल

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट9338dc19 9d3e 4fc0 a18c 749920c84d8c

फरीदाबाद:भारत कॉलोनी में पदम नगर एरिया में शिव मंदिर की स्थापना के उपलक्ष्य में भूमि पूजन का आयोजन किया गया। जिसमे पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने कार्यक्रम में बतौर मुख्यतिथि पहुंचकर भूमि पूजन किया ओर मंदिर की नींव रखी।

इस मौके पर कॉलोनीवासियों ने पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल का फूल मालाओं से स्वागत भी किया। पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने अपने संबोधन में सभी पदम् नगर कॉलोनी वासियों का कार्यक्रम में आमंत्रित करने पर धन्यवाद किया ओर मंदिर के नवनिर्माण की शुभकामनाएं दी।

पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने इस अवसर पर कहा की मंदिर को बहुत ही भव्य बनाया जायेगा ओर जो भी सहयोग पहले किया है उसके अलावा आगे भी जरूरत हुई तो मंदिर के लिए जरूर किया जायेगा।

पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने कहा की ग्रेटर फरीदाबाद में भारत कॉलोनी के लिए उन्होंने अपने कार्यकाल में लगभग सौ करोड़ रुपए से ज्यादा के विकास कार्य करवाए थे जिनमे से काफी तो पूर्ण हो गये थे।

ओर बाकी अब तक भी चल रहे हैं परन्तु उन्हे अच्छे से मालुम है अभी भी कुछ कमी है। पूर्व मंत्री ने इस मौके पर लोगों से समय आने पर ओर अधिक विकास करवाने का वायदा करते हुए कहा की क्षेत्र की जनता उनके लिए सिर्फ वोटर नही है बल्कि उनका परिवार है ओर परिवार के लोगो की सेवा करना उनका कर्तव्य है जिसका उन्होंने पहले भी निर्वहन किया है व आगे भी मोका मिलते ही करेंगे ओर जो भी विकास कार्य रह गये है या अधूरे पड़े है उन्हे तेजी से पुरा करायेगे।

पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने यह भी कहा कि आने वाले चुनाव में नगर निगम से निवर्तमान पार्षद नरेश नंबरदार को चुनकर दोबारा से जिम्मेदारी देना बाकी विकास करवाने की जिम्मेदारी उनकी खुद की रहेगी।

जिसका कॉलोनी वासियों ने तालियां बजाकर स्वागत किया और अपने पूर्व मंत्री की बात का समर्थन भी किया। इस मौके पर नगर निगम से निवर्तमान पार्षद नरेश नंबरदार,जितेंदर चौधरी पूर्व युवा जिला मंडल अध्यक्ष भाजपा,धर्मवीर प्रधान,कोमल पंडित,सुभाष पांचाल,कृपाल सिंह,एमपी सिंह,सोविंदर पाल फौजी,हरप्रसाद गोड़,सुभाष भगत,रामू चौधरी,विनोद चौधरी व सैकड़ों स्थानीय नागरिक मौजूद थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *