Breaking News
Screenshot 20241220 202753

पूर्व मंत्री सीमा त्रिखा बनी भाजपा की सक्रिय सदस्य

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:भाजपा के सक्रिय सदस्यता अभियान के तहत आज भारतीय जनता पार्टी संगठन ने बड़खल विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक एवं प्रदेश की शिक्षा मंत्री रही सीमा त्रिखा को भारतीय जनता पार्टी का सक्रिय सदस्य बनाया है।Screenshot 20241220 202753

इस मौके पर भाजपा उपाध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल,महामंत्री सुरेंद्र जांगड़ा,बड़खल मण्डल अध्यक्ष सतेन्द्र पाण्डे एवं सुशील सेतिया,कपिल शर्मा,हरीश गोला सहित अन्य नेतागण मौजूद रहे। इस मौके पर पूर्व शिक्षा मंत्री रही सीमा त्रिखा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति से भाजपा का कुनबा लगातार बढ़ रहा है।

त्रिखा ने कहा कि हमारे देवतुल्य कार्यकर्ता ही भाजपा की शक्ति और सामर्थ्य हैं। साधारण सदस्यता के साथ भाजपा की सक्रिय सदस्यता अभियान भी शुरू हो चुका है और जो कार्यकर्ता अपने साथ 50 सदस्य जोड़ेगा उसे ही पार्टी में सक्रिय सदस्य बनाया जाएगा और सक्रिय सदस्य को ही पार्टी संगठन में मौका दिया जायेगा।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जहां कार्यकर्ताओं को पूरा मान-सम्मान मिलता है और यही कारण है कि भाजपा का कार्यकर्ता तन-मन-धन से पार्टी के समर्पित रहता है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *