Breaking News
Screenshot 20241220 203156

पूर्व मुख्यमंत्री चौ.ओमप्रकाश चौटाला के निधन पर दुख व्यक्त किया

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट Screenshot 20241220 203156

फरीदाबाद:इनेलो सुुप्रीमों और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के निधन पर ताऊ देवीलाल वृद्वाश्रम के संचालक किशन लाल बजाज ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

किशन लाल बजाज ने कहा कि इनेलो सुप्रीमो चौधरी ओम प्रकाश चौटाला का निधन एक अपूरणीय क्षति है। वे पूरे देश के किसान-कमेरा वर्ग की आवाज थेे। उन्होनें कहा कि ताऊ देवीलाल वृद्वाश्रम चौ.ओम प्रकाश चौटाला की देन है जिन्होनें हमेशा मृझे बुजुर्गों की सेवा करने के लिए प्रेरित किया।

मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने प्रदेश और समाज की सेवा की और प्रदेश को नई ऊंचाईयों पर लेकर गए। उनकी नेतृत्व क्षमता और कार्यों की गहराई देश और हरियाणा की राजनीति में हमेशा याद की जाएगी।

किशन लाल बजाज ने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान और शोकाकुल परिवार को यह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *