Breaking News
e6032e96 0930 4510 a5e9 4e19681bcc49

स्वर्ण और रजत पदक विजेता खिलाड़ियों कों सम्मानित करने तिगांव पहुंचे पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टe6032e96 0930 4510 a5e9 4e19681bcc49

फरीदाबाद:आपको बता दें फरीदाबाद के तिगांव निवासी सरिता ने चीन के हांगूझू में आयोजित पैरा एशियन गेम्स में कंपाउंड तीरंदाजी प्रतियोगिता में शीतल देवी के साथ मिलकर रजत पदक अपने नाम किया तो वही तिगांव के नीमका गांव निवासी प्रिंस शर्मा ने 400 मीटर दौड़ मे स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया हैं। उनकी इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी देशवासियो की तरफ से बधाई दी है।

इसी कड़ी मे कल सांय पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल भी दोनों पदक विजेताओं के घर तिगांव व नीमका पहुंचे और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया व दोनों खिलाड़ियों कों बधाई व शुभकामनायें दी। इस मौके पर दोनों खिलाड़ियों के परिवारो में पदक जितने पर खुशी की लहर है।

पूर्व मंत्री ने कहा की प्रदेश के मुखिया मनोहर लाल ने खिलाड़ियों के लिए खेल बोर्ड का अलग से गठन किया हैं जिससे उनके पदक अनुसार विभिन्न विभागों मे अलग अलग पदों पर नियुक्ति मिलेगी ताकि अन्य खिलाड़ियों कों भी इनसे मार्गदर्शन मिल सके ।

इस मौके पर पूर्व मंत्री ने दोनों खिलाड़ियों के माता-पिता कों बधाई देते हुए कहा की किसी भी खिलाड़ी की जीत के पीछे उसके परिवार के लोगों का सबसे बड़ा त्याग और योगदान होता हैं क्योंकी सबसे ज्यादा हिम्मत व सपोर्ट उसके परिवार के लोग ही उसको आगे बढ़ने के लिए करते हैं इसलिए उसकी जीत व कामयाबी के लिए उनको भी श्रेय जाता हैं व सभी लोग बधाई के पात्र हैं।

पूर्व मंत्री ने इस अवसर पर कहा की हमारे खिलाड़ियों ने पुरे विश्व मे प्रदेश और क्षेत्र का नाम रोशन करने का काम किया हैं जिसके लिए पूरा फ़रीदाबाद आज गौरवान्वित हैं व नए खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा स्त्रोत भी हैं।

विपुल गोयल ने ओलम्पिक खेलो मे सरिता का चयन होने पर भी उसको अच्छा प्रदर्शन करने की शुभकामनायें दी। पूर्व मंत्री ने कहा की सरिता और प्रिंस ने सबके लिए एक उदाहरण पेश किया हैं की मजबूत इरादों से सब मुकाम हासिल किये जा सकते हैं।

इस मौके पर तिगांव निवासी खिलाडी सरिता के भाई सुमित अधाना ने बताया कि छह भाई-बहन मे सरिता बड़ी हैं लेकिन डेढ़ साल की उम्र में सरिता को पोलियो होने के बाद काफी जगह इलाज करवाया जिसके बाए शरीर का उपरी भाग तो ठीक हुआ लेकिन दोनों पांव ठीक नहीं होने के बाद भी हार ना मानते हुए पुरे परिवार व देश का मान सम्मान बढ़ाया हैं वही प्रिंस भी बोल व सुन नहीं पता हैं फिर भी दृढ संकल्प करते हुए हार नहीं मानी इसलिये सभी को उस पर गर्व हैं।

इससे पहले ग्रामवासियो ने पूर्व मंत्री के पहुंचने पर फूल मालाओं के साथ स्वागत किया।इस मौके पर खड़कसिंह चेयरमैन,सुरजीत अधाना निवर्तमान जिला पार्षद,राजबीर सरपंच,जगबीर सरपंच,धर्मपाल नागर,केसी सरपंच,महेश नागर,भीम सिंह,रवि पहलवान,हात्म अधाना,बाबा चरती,सुनील अधाना,पोदा अधाना,खज़ान अधाना,महेश शर्मा,दीपचंद शर्मा,जयपाल नंबरदार,पप्पी शर्मा व दोनों कार्यक्रमों मे सैंकडों मौजीज लोग आशीर्वाद देने के लिए मौजूद थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *