Breaking News
bbfe6388 591d 4273 8800 b1af404d858a 1

पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने शिव भक्तो से मुलाकात कर किया प्रसाद वितरण

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टbbfe6388 591d 4273 8800 b1af404d858a 1

फरीदाबाद:श्रावण मास में शिवरात्रि के पावन अवसर पर पूरे देश से शिव भक्त हरिद्वार और गोमुख से गंगाजल लाकर शनिवार शिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर जल चढ़ाएंगे और इन सभी शिव भक्तो की सेवा करने के लिए जगह -जगह लोगों द्वारा कांवड़ियों कि सेवा के लिए शिविर लगाए हुए हैं जहां उनके खान -पान और रात्रि विश्राम का प्रबंध करके सेवा की जाती हैं।इसी कड़ी में सीही ग्रामवासियों की तरफ से इस बार भी फरीदाबाद बाई पास रोड पर दूसरा राहत शिविर लगाया गया और बाबा ओघड़ नाथ कांवड़ सेवा शिविर भी ओल्ड फरीदाबाद कि तरफ से लगाया गया जिनमें पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की।

इस मौके पर पहुंचे पुर उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने सभी शिव भक्तों को शुभकामनायें दी और फरीदाबाद कांवड़ लेकर पहुंचने पर उनका हालचाल जाना। पूर्व मंत्री विपुल गोयल सीही बायपास के अलावा खेड़ी पुल चौक व इसके अलावा सेक्टर 28-29 चौक पर लगे शिविर में भी पहुंचे और अपने हाथो से कांवड़ लाये शिव भक्तो को प्रसाद वितरण किया।

इस शिवरात्रि पर पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने सभी क्षेत्रवासियों को शिवरात्रि के पावन पर्व की बधाई दी और प्रभु से अपने फरीदाबाद कि खुशहाली और उन्नति की कामना करने का सभी से आह्वान किया। इस मौके पर सुरजीत अधाना पूर्व जिला पार्षद,बड़ोली से बाबा मोहन राम मंदिर के मेहनत श्रीभगत,अनिल तेवतिया,पवन तेवतिया,मनु तेवतिया,हीतेश नंबरदार,दीपक दलाल,दीपक तेवतिया,मनीष दलाल,राज कुमार,महेश,नवीन बाढ़ मोहल्ला,बाबा कौशिक,रिंकू यादव अहिर वाड़ा व अन्य काफी शिव-भक्त मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260815 WA0041

देवरिया – खुखुंदू क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस,गैर सरकारी संस्थानों और विद्यालयों में फहराया गया तिरंगा, भारत माता के जयकारों से गूंजा पूरा क्षेत्र

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुंदू, देवरिया। देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *