Breaking News
WhatsApp Image 2025 03 22 at 10.04.51 PM

गाजीपुर गौरव सम्मान से नवाजे जाएंगे पूर्व आईएएस बालेश्वर राय

टीम आईबीएन न्यूज़

गाजीपुर। साहित्य चेतना समाज की बैठक संस्था के उपाध्यक्ष संजीव गुप्त के कचहरी रोड स्थित आवास पर संपन्न हुई। इस बैठक में 23 मार्च को होने वाले संस्था के चालीसवें वार्षिक पुरस्कार वितरण एवं गाजीपुर गौरव सम्मान समारोह (चेतना महोत्सव-2025) की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा कर उसे अंतिम रूप दिया गया।

संस्था के संस्थापक अमरनाथ तिवारी अमर ने बताया कि हथियाराम मठ के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर भवानीनंदन यति महाराज और लखेश्वर ब्रह्म आयुर्वेदिक ट्रस्ट के संस्थापक युशजी महाराज की गरिमामयी उपस्थिति में यह समारोह आयोजित होगा। मुख्य अतिथि के रूप में पद्मश्री उर्मिला श्रीवास्तव उपस्थित रहेंगी।

इस भव्य आयोजन में जनपद के ढढ़नी गांव निवासी पूर्व आईएएस बालेश्वर राय को ‘गाजीपुर गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया जाएगा।

संस्था के संगठन सचिव प्रभाकर त्रिपाठी ने बताया कि वर्ष 2024 में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में चयनित प्रतिभागियों को स्मृति-चिह्न और प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के बाल कलाकार आकर्षक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार ओम धीरज (पूर्व अपर मंडलायुक्त, वाराणसी मंडल) करेंगे।

बैठक के समापन पर वरिष्ठ साहित्यकार विश्वविमोहन शर्मा के निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की गई।

इस बैठक में डा. रविनन्दन वर्मा, हीरा राम गुप्त, शशिकांत राय, राजीव मिश्र, आनन्द प्रकाश अग्रवाल, हर्षित श्रीवास्तव और राघवेन्द्र ओझा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …