Breaking News
WhatsApp Image 2023 12 24 at 10.24.16 AM

पूर्व सीएम ने बल्लभगढ़ की धरती से भरी हरियाणा में सत्ता परिवर्तन की हुंकार:पूर्व विधायक शारदा राठौर

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष चौधरी भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने शनिवार को शहीद राजा नाहर सिंह की धरती बल्लभगढ़ से सत्ता परिवर्तन की हुंकार भरते हुए लोगों से कांग्रेस के पक्ष में लामबंद होने का आह्वान किया।

WhatsApp Image 2023 12 24 at 10.24.16 AM

बल्लभगढ़ की पूर्व विधायक कुमारी शारदा राठौर द्वारा आयोजित विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन में भारी भीड से गदगद हुड्डा ने ऐलान कर दिया कि हजारों-हजारों की तादाद में मौजूद लोगों का आक्रोश इस बात का गवाह है कि इस बार हरियाणा से भाजपा-जजपा जा रही है और कांग्रेस आ रही है।

उन्होंने कार्यक्रम आयोजक शारदा राठौर को सही मायनों में जमीनी नेता की संज्ञा देते हुए कहा कि बल्लभगढ़ की यह हुंकार समूचे हरियाणा में गूंजेगी क्योंकि भाजपा ने किसानों से एमएसपी व मुआवजा,युवाओं से रोजगार,गरीबों से सौ-सौ गज के प्लॉट जैसी कल्याणकारी योजनाएं,दलित और पिछड़ों से आरक्षण का लाभ छीनने का काम किया है। इसलिए किसान,मजदूर,कर्मचारी,व्यापारी,दलित,पिछड़े व महिलाओं समेत तमाम तबके मिलकर बीजेपी से सत्ता छीनने का काम करेंगे।

हुड्डा बल्लभगढ़ में आयोजित स्वागत कार्यक्रम को संबोधित करने पहुंचे थे। लेगों के जनसैलाब ने इस समारोह को एक बडी जनसभा में तब्दील कर दिया। कार्यक्रम में लोगों का उत्साह देखते ही बनता था तथा उन्होंने अपने नेता का पुष्प वर्षा के साथ जोरदार स्वागत कर अपने खुले समर्थन का ऐलान किया। फरीदाबाद सही मायनों में स्मार्ट सिटी था जो अब नरक सिटी बन गया है। उन्होंने कहा कि हम फरीदाबाद के विकास के लिए बल्लभगढ़ तक मैट्रो लाए,मैडिकल कॉलेज लाए,आईएमटी बनाई,रेनीवेल परियोजना लाकर लोगों को मीठा पानी उपलब्ध कराया।

वहीं शहर की सुंदरता को लेकर सीमेंटेड सडक बनाई वहीं बदरपुर पुल के साथ-साथ बाईपास व अनेकों पुल के निर्माण कराकर फरीदाबाद को औद्योगिक क्षेत्र का स्वरूप दिया। वहीं आज भाजपाई यहां के विकास के लिए कोई परियोजना नहीं लाए हैं। इन्होंने केवल एक कार्य किया कि समाज में जातिवाद और धर्म की भावना भडकाकर भाई को भाई से लडाने का कार्य किया है। गरीब परिवारों को करीब 4 लाख सो सो गज के मुफ्त प्लॉट दिए गए थे।

लेकिन बीजेपी ने सत्ता में आते ही इस योजना को बंद कर दिया। इसी तरह गरीब,दलित और पिछड़ों के लिए चलाई गई कांग्रेस की कई योजनाओं पर इस सरकार ने ताला लगाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि एनसीआरबी की ताजा रिपोर्ट से एक बार फिर स्पष्ट हो गया है कि यह सरकार लोगों को सुरक्षा देने में पूरी तरह नाकाम है। हरियाणा महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित राज्य बनकर उभरा है। सरकार में बैठे लोग आपसी टकराव में उलझे हुए और कानून व्यवस्था व स्वास्थ्य सेवाओं का बंटाधार हो चुका है। लेकिन प्रदेश के गृह और स्वास्थ्य मंत्री का मुख्यमंत्री के साथ टकराव जारी है।

इसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।हुड्डा ने कहा कि बीजेपी-जेजेपी सरकार सिर्फ खोखले प्रचार और विज्ञापनों में नजर आती है। जबकि धरातल पर यह पार्टियों साफ हो चुकी हैं। सत्ताधारी दलों के नेता व कार्यकर्ता भी लगातार कांग्रेस की नीतियों में आस्था व्यक्त कर पार्टी ज्वाइन कर रहे हैं। गठबंधन दल जहां हवा हवाई अखबारी प्रचार में जुटे है,वहीं कांग्रेस अपने कार्यक्रमों के जरिए घर-घर तक पहुंचे चुकी है। हुड्डा ने आगे कहा कि भाजपा ने जनता से किया कोई चुनावी वायदा पूरा नहीं किया। दरसल में भाजपा सरकार हर वर्ग के सम्मान पर चोट कर रही है। प्रजातंत्र में सरकारें लोगों का अपमान करके नहीं, मान-सम्मान से चलती हैं। हरियाणा की सरकार प्रदेश के हर वर्ग को अपमानित करके राज करना चाहती है।

किसान,जवान,कर्मचारी,कच्चा कर्मचारी,सफाईकर्मी,मिड-डे मील,आशा वर्कर,मनरेगा मजदूर से लेकर पंच-सरपंचों तक हर वर्ग पर लाठी बरसाने वाली बीजेपी-जेजेपी गठबंधन सरकार सत्ता में बने रहने का नैतिक व लोकतांत्रिक अधिकार खो चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आते ही जहां 6 हजार बुढापा पैंशन की जाएगी वहीं गैस सिलेंडर 500 रूपये में मिलेगा। उन्होंने कहा कि अपमान का घूंट पीकर बैठी जनता बडी बेसब्री से चुनाव का इंतजार कर रही है और अगले चुनाव में जनता एक-एक लाठी का हिसाब ब्याज समेत चुका देगी।

इस अवसर पर कार्यक्रम की आयोजक बल्लभगढ़ की पूर्व विधायक कुमारी शारदा राठौर ने समारोह में पहुंचे हजारों की संख्या में लोगों का आभार व्यक्त किया वहीं अगले विधानसभा चुनाव में पूर्व में रही कसर को पूरा करने की भी अपील की जिसपर उपस्थित जन सैलाब ने दोनों हाथ उठाकर अपने समर्थन का खुला ऐलान किया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *