Breaking News

पंद्रह दिवसीय सेमिनार एवं डिस्ट्रिक्ट कॉन्क्लेव कार्यक्रम सम्पन्

 

 

रिपोर्ट ब्यूरो

IMG 20210722 WA0130

गोरखपुर। गीडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत भिलोरा स्थित पराग डेयरी में यूपी इंडस्ट्रियल कंसलटेंट लिमिटेड द्वारा पन्द्रह दिवसीय बृहद जागरूकता सेमिनार एवं उदयमिता स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम डिस्ट्रिक्ट कान्कलेव का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस दौरान कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला उद्योग केंद्र के सहायक आयुक्त रश्मि सिंह तथा दलित इंडियन चेंबर ऑफ कॉमर्स इंडस्ट्री के समन्वयक प्रबंधक एस गहलोत का भरपूर सहयोग मिला।
इस दौरान रश्मि तथा गहलोत ने उपस्थित उद्यमियों से उद्योगों के स्वरूप तथा व्यवसायिक संगठनों के बारे में विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला। वही विभिन्न बैंकों से प्राप्त होने वाले स्कीम तथा लोन के बारे में विस्तार पूर्वक अवगत कराया। इस दौरान उपस्थित सभी उद्यमियों को एक प्रशिक्षण कीट भी वितरित की किया गया। संस्था के मैनेजर ने आज के युग में सोशल मीडिया के जरिये डिजिटल मार्केटिंग के माध्यम से व्यापार को बढ़ावा देने के लिए इसके बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा किया। कार्यक्रम के समापन के दौरान संस्था के मैनेजिंग डायरेक्टर मनीष कुमार पांडेय ने सभी उद्यमियों एवं उपस्थित लोगों को उदयमिता विकास एव स्वरोजगार के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा किया।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *