Breaking News
30ef0427 20b2 49c2 a2eb 39daf3fd7558

भाकियू के किसानों ने आठ मांगपत्र मुख्य विकास अधिकारी को अवगत कराया

 

अधिकारी समय से न आने पर किसानों ने जताया रोषc6c1c5c2 e912 457d 8e72 ebef84a3e6b9

मीरजापुर। विकास भवन में दिन गुरुवार को किसान दिवस का अयोजन किया गया।

जिसमें किसानों के साथ भारतीय किसान यूनियन के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने समस्त अधिकारियो को किसानों की समस्याओ को अवगत कराना चाहा तो कुछ अधिकारियो की अनुपस्थिति व देरी से आने पर किसानों ने रोष जताते हुए नाराजगी वयक्त की जिस पर मुख्य विकास अधिकारी बीएस लक्ष्मी ने मामले का संज्ञान लेकर किसानों को शांत कराकर कार्यवाही शुरू कर दी।

जनपद में सूखा और बाढ़ से किसानों की फसलो को भारी नुकसान हुआ है, बाढ़ व सुखा ग्रस्त जनपद को घोषित कर 30000रू प्रति एकड़ क्षतिपूर्ति मुआवजा दिया जाए और किसानों से फ़सल बीमा के नाम पर धन लिया गया हैं फसल बीमा का लाभ दिया जाए।30ef0427 20b2 49c2 a2eb 39daf3fd7558

पंजीकृत किसानो का शत प्रतिशत खरीद सुनिश्चित किया जाय पल्लेदारी की राशि पूर्व की तरह भुगतान किया जाय व रजिस्ट्रेशन के बाद सत्यापन की समय सीमा निश्चित की जाय।

बाणसागर परियोजना के अंर्तगत मेजा बाध से पानी लेकर जरगो जलाशय में नवम्बर दिसम्बर माह मे पानी भरा जाय जिससे किसानों को रबी के फसल के लिए पानी उपलब्ध हो सकें।

रबी की फसल के बुआई के लिए डीएपी उर्वरक सभी सहकारी समितियों व अन्य केंद्रो पर उपलब्ध कराई जाए व राजकीय कृषि बीज गोदामों पर उन्नत शील बीज को उपलब्ध कराई जाय। रबी फसल की सिंचाई से पहले सभी नहरों की सफाई और मरम्मत का कार्य कराया।

सिंचाई खण्ड चुनार अंतर्गत चौकियां ब्रांच से निकली देवरिला माइनर दोनों तरफ हेड और टेल तक दोनो तरफ से बन गया हैं जब कि बीच मे लगभग 100 मीटर के आस पास लिंक नहीं हुआ है इसको तुरंत जोड़ा जाय व आनंदीपुर, कंचनपुर, दौलताबाद, हिनौती, कौडिया, चन्द्रताली माइनर ध्वस्त हो गया है सफाई व मरम्मत कराकर टेल तक पानी पहुंचाया जाए।

सिरसी नहर से चरखी कला, कतवार, रजईतीलाव व अन्य गांवो की सिंचाई कराई जाय। अहरौरा में राजकीय कृषि बीज गोदाम स्थापित किया जाए।

वही किसानों ने अन्य समस्याओं से अवगत कराते हुए समाधान की मांग की जिसमें भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश महासचिव प्रहलाद सिंह, मंडल अध्यक्ष अनिल सिंह जिलाध्यक्ष कंचन सिंह फौजी, जिला महासचिव वीरेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष सुखनंदन दूबे अवधेश सिंह, मंडलसचिव राम आसरेसिंह, जिला कोषाध्यक्ष स्वामी दयाल सिंह, युवा जिला अध्यक्ष राजेश सिंह, युवा महासचिव विश्वानाथ सिंह, जिला सचिव रामसृंगार सिंह, मुकुटधारी सिंह, प्रचार मंत्री छन्नू सिंह, तहसील अध्यक्ष लालगंज ई बीडी सिंह, तहसील अध्यक्ष सदर श्यामलाल मौर्य, ब्लॉक अध्यक्ष हलिया ओम प्रकाश सिंह,लालगंज ब्लॉक अध्यक्ष कुणाल पटेल, युवा जिला उपाध्यक्ष अमृतेष सिंह, भोला नाथ गिरि, लक्षमण सिंह, कमलेश मिश्रा सहित सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *