Breaking News
WhatsApp Image 2024 03 23 at 3.24.37 PM

फरीदाबाद की बिटिया”राह दिखा”को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने समाज सेवा के लिए सम्मानित किया

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:सेंट जोसफ स्कूल,फरीदाबाद की 11 वर्षीय छात्रा,कुमारी”राह दिखा”को भारत सरकार में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने समाज सेवा में अग्रिम पंक्ति की भूमिका निभाने के लिए सम्मानित किया।WhatsApp Image 2024 03 23 at 3.24.37 PM

 

राह दिखा को ये सम्मान उनके पिछले 6-7 वर्षों से किए गए सामाजिक कार्यों के लिए प्रदान किया गया। इस अवसर पर”राह दिखा”ने रक्षा मंत्री को”कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती”कविता सुनाई,जिससे मंत्री ने बच्ची को “झांसी की रानी”पुकारकर ढेरों आशीर्वाद दिया। राह दिखा ने उन्हें विश्वास दिलाया कि वह ऐसे ही जरूरतमंद बच्चों के लिए कार्य करती रहेगी।

उसके बाद,राह दिखा को”राष्ट्रीय ईसाई महासंघ”द्वारा बच्चों के अधिकारों का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया। मंत्री से मिलने वालों में संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर अनीता बेंजामिन,रतन (राष्ट्रीय राजनैतिक अध्यक्ष),अनिल ऐलिस,एवं”राह दिखा”के पिता तरूण शर्मा और माता डॉ.पारुल शर्मा भी शामिल थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *