Breaking News

फरीदाबाद पुलिस ने नहर में गिरी गाय को सुरक्षित बाहर निकाल कर बचाई जान

27

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:पुलिस सुरक्षा तथा कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी अपना अहम योगदान देती है। अभी कल ही सेक्टर-55 के पास गुरुग्राम नहर में एक गाय गिर गई थी जो अपने आप बाहर नहीं निकल पा रही थी। पुलिस को जैसे ही इसके बारे में सूचना प्राप्त हुई वह मौके पर पहुंची और सेक्टर-55 पुलिस चौकी प्रभारी रणधीर सिंह और उनकी टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से गाय को सुरक्षित बाहर निकालकर उसकी जान बचा ली। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि पुलिस टीम को कल दोपहर को सूचना मिली थी कि एक गाय नहर में गिर गई है जो काफी कोशिशों के बाद भी बाहर नहीं निकल पा रही है तो चौकी प्रभारी अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। वहां पहुंचकर देखा कि गाय बाहर आने की कोशिश करते करते थक चुकी है और अब वह खुद से जोर नहीं लगा पा रही है। नहर का पानी बहुत गंदा था इसलिए कोई उसमे जाने की कोशिश नहीं कर रहा था तो चौकी प्रभारी ने उन्हें हिम्मत देते हुए गाय के गले तथा पीठ पर रस्सी बंधवाई और स्वयं उनके साथ लगकर स्थानीय लोगों की सहायता से खींचकर गाय को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बाहर निकालने के बाद गाय कई देर तक वही नहर की पटरी पर लेटी रही। थोड़ी देर पश्चात गाय खड़ी हुई और वहां से चली गई। लोगो ने चौकी प्रभारी तथा पुलिस टीम की हिम्मत के लिए उनकी तारीफ की तथा इस नेक कार्य के लिए पुलिस टीम को धन्यवाद दिया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260816 WA0001

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने किया ध्वजारोहण उत्कृष्ट कार्य करने वाले 8 पुलिसकर्मी सम्मानित

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर में जिला स्तरीय 80वां स्वतंत्रता दिवस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *