Breaking News
WhatsApp Image 2022 05 26 at 12.28.00 PM

फरीदाबाद-सरकार का उद्देश्य अंतिम छोर के व्यक्ति को भी लाभ पहुंचाना है

फरीदाबाद से खुशी वत्स की रिपोर्ट

फरीदाबाद:कैबिनेट मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा ने बताया कि भारत एवं हरियाणा सरकार का एक ही उद्देश्य है। दिव्यांग एवं बुजुर्गों के लिए ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं हम मुहिया करवा सके। हरियाणा परिवहन,खनन एवं कौशल विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा आज मंगलवार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार(एलिमको) जिला प्रशासन,रेडक्रॉस सोसायटी फरीदाबाद,तथा राजस्थान एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में अग्रवाल धर्मशाला बल्लभगढ़ में बतौर मुख्य अतिथि कर रहे थे। कैबिनेट मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि एसडीएम बल्लभगढ़ त्रिलोक चंद ने पहुंच कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आज भारत सरकार के राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत उपलब्ध करवाई जाएगी। भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम एलिमको द्वारा वरिष्ठ नागरिक के लिए छड़ी,वॉकर, कान की मशीन,चश्मा,छोटी सहित अपने बहुत से उपकरण इस योजना के अंतर्गत लोगों को उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि सभी दिव्यांगजनों को हम वह वैकल्पिक हर संसाधन उपलब्ध करवा सके,जिससे वे स्वयं आत्मनिर्भर होकर अपने परिवार का लालन-पालन कर सकें। इससे एक सशक्त भारत के निर्माण में अपना सहयोग करें। जो रेडक्रॉस सोसाइटी समय-समय पर इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन करती रहती है। फरीदाबाद जिला में दिव्यांगजन मुक्त बनाने की ओर हैं। आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में सरकार के सहयोग से कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
एसडीएम बल्लभगढ़ त्रिलोक चंद ने कहा कि जिला उपायुक्त के मार्गदर्शन में ज्यादा से ज्यादा दिव्यांगों को लाभ मिल सके। जिसमें फरीदाबाद में दिव्यांगजन के लिए जांच माप शिविर का आयोजन किए जाएंगे। जिसमें सभी दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए जांच माप शिविर लगाया गया है। अग्रवाल धर्मशाला के प्रधान भगवान दास ने बताया कि हमारी संस्था के द्वारा निरंतर समाज हित के कार्यों को सहयोग किया जाता रहता है। जिला प्रशासन ने यह जिम्मेदारी हमें प्रदान की उसके लिए हम उनके आभारी हैं। जो कि समय-समय पर सरकारी गतिविधियों में हमें भी सम्मिलित रखते हैं। कार्यक्रम में जिला रैडक्रास सचिव विकास कुमार, भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम एलिम्को के पदाधिकारी हरीश लाल,राजेश दास,डॉक्टर एमपी सिंह,आईएमआई हरियाणा की प्रधान सुनीता हसीजा,राजस्थान एसोसिएशन के कार्यक्रम के संयोजक विमल खंडेलवाल,रेडक्रॉस सोसाइटी के उप अधीक्षक पुरुषोत्तम सैनी,आनंद गुप्ता,अग्रवाल समाज के उपाध्यक्ष जयकिशन गर्ग,कन्हैया लाल गोयल, महासचिव लोकेश अग्रवाल,नरेश अग्रवाल,कन्हैया गर्ग,अशोक गुप्ता,कैलाश चंद गर्ग,विनोद मित्तल,चिरंजी लाल गोयल, राजीव गोयल,विजय जैन,पवन गर्ग,अग्रवाल समाज के प्रधान भगवान दास गोयल व गणमान्य व्यक्ति और बुजुर्ग तथा दिव्यागजन उपस्थित थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0015

अज्ञात व्यक्ति द्वारा आवेदक के खाते से whatsapp के माध्यम से साइबर ठगी की घटना से सम्बन्धित 31,640 रूपये को पीड़ित के खाते में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक प्रमोद कुमार सिंह पुत्र राम लोचन सिंह नि. जंगल महाल बरही थाना अहरौरा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *