Breaking News
WhatsApp Image 2022 05 26 at 12.27.17 PM

फरीदाबाद-29 मई फतेहाबाद रैली ‘विपक्ष आपके समक्ष’को कांग्रेसियों ने की मंत्रणा

फरीदाबाद से खुशी वत्स की रिपोर्ट

फरीदाबाद:कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़ के कार्यालय सेक्टर-10 स्थित कांग्रेस भवन में फरीदाबाद जिले के वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं की एक मीटिंग का आयोजन किया गया। इस मीटिंग में मुख्य रूप से पूर्व चेयरमैन अब्दुल गफ्तार कुरैशी,कांग्रेस नेता ज्ञानचंद आहुजा,पूर्व पार्षद जगन डागर,महिला कांग्रेस नेत्री रेनू चौहान वशिष्ठ,अनिल कुमार नेताजी,प्रवक्ता भारत अरोड़ा, संजय सोलंकी,युवा समाजसेवी वरूण बंसल,एडवोकेट गौतम नारायण सिंह आदि मौजूद रहे। मीटिंग में तीन मुद्दों पर मुख्य रूप से चर्चा की गई,जिनमें पहला मुद्दा रहा फरीदाबाद जिले में कांग्रेस संगठन को और मजबूत करने तथा अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने को लेकर विचार विमर्श किया गया। इसके अलावा आगामी 29 मई को फतेहाबाद में आयोजित कांग्रेस पार्टी की ‘विपक्ष आपके समक्ष’ रैली में शामिल होने को लेकर चर्चा की गई और निर्णय लिया गया कि फरीदाबाद से हजारों की संख्या में लोग इस रैली में कूच करेंगे। इसके अलावा मीटिंग में फरीदाबाद शहर में व्याप्त समस्याओं जैसे टूटी सड़कें बरसाती पानी की निकासी न होने,ओवरफ्लो सीवरेज जैसी जन समस्याओं को लेकर विचार विमर्श किया गया और तय किया गया कि कांग्रेस पार्टी आमजन के हकों की आवाज को प्रमुखता से उठाएगी और इसके लिए पार्टी बड़े स्तर पर धरने-प्रदर्शन एवं आंदोलन भी करेगी। मीटिंग में मौजूद सभी कांग्रेसी नेताओं ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को विश्वास दिलाया कि पार्टी जिले में एकजुट होकर सभी मुद्दों पर भाजपा सरकार को घेरने का काम करेगी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *