Breaking News
WhatsApp Image 2023 04 24 at 11.28.16 AM

बड़खल विधानसभा के एनएच मंडल की कार्यकारिणी बैठक हुई संपन्न

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:बड़खल विधानसभा में एनएच मंडल की मंडल कार्यकारिणी बैठक मंडल अध्यक्ष अमित आहूजा की अध्यक्षता में तीन नंबर,जी ब्लॉक कम्युनिटी सेंटर में संपन्न हुई। इस बैठक में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, बड़खल विधानसभा की विधायक सीमा त्रिखा,निवर्तमान मेयर एवं मंडल की पालक सुमन बाला,भारतीय जनता पार्टी जिला सचिव एवं एनएच मंडल की प्रभारी भारती भाकुनी,जिला विस्तारक मनजीत सिंह जांगड़ा,जिला कोषाध्यक्ष राजन मुथरेजा उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2023 04 24 at 11.28.16 AM

बैठक में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा ने बूथ सशक्तिकरण के कार्य पर जोर देते हुए सभी कार्यकर्ताओं को पन्ना प्रमुख बनाने हेतु दिशा निर्देश दिए और पन्ना प्रमुख की भूमिका को समझाया। इस अवसर पर विधायक सीमा त्रिखा ने आने वाली 30 अप्रैल को मोदी जी के 100 वे मन की बात कार्यक्रम की तैयारी हेतु विस्तृत चर्चा की।

इस अवसर पर पंडित सुरेंद्र शर्मा,रीटा गोसांई,सुमित विज,मनोज नासवा,सरदार जसवंत सिंह,सतीश कपूर,सजय अरोड़ा,जय दयाल चावला,जय दयाल सचदेवा,अलका भाटिया, विशम्बर भाटिया,संजय महेंद्रु,हरप्रीत सिंह,नीलम गुलाटी,रवि कुमार,कुसुम शर्मा, आशा भाटिया,मनोज शर्मा,योगेश मुथरेजा,सुनील भाटिया,गगनदीप सिंह रिंकू,कैलाश चावला,विजय कंटा,अनिल कपूर,हैप्पी जेटली, वंदना सेठी सहित मंडल के वरिष्ठ कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *