Breaking News

Exclusive: बाग में आम की डाल से लटकता मिला युवक का शव

 

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा, आत्महत्या की आशंका।
अयोध्या ब्यूरो कामता शर्मा


बीकापुर।
हैदरगंज थाना क्षेत्र के गोसाई का पुरवा कोरोराघवपुर निवासी अवधेश यादव पुत्र टीडी यादव उम्र करीब 47 वर्ष का शव शनिवार सुबह गांव के बाहर बाग में आम की पेड़ की डाल से लटकता मिलने से गांव में हलचल मच गई। सुबह नित्य क्रिया के लिए घर से निकली किसी महिला ने युवक का पेड़ से लटकता शव देखकर गांव में सूचना दिया। मौके पर काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। प्रधान प्रतिनिधि विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के एक 20 वर्षीय पुत्र भी है। किसी से कोई विवाद नहीं है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची हैदरगज पुलिस द्वारा पंचनामा करवा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया युवक द्वारा अज्ञात कारणों से खुदकुशी किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *