Breaking News

EXCLUSIVE: शिक्षिका को बोलेरो ने रौंदा, दर्दनाक मौत

 

IBN NEWS

भटनी, देवरिया । भटनी-बलुआ अफगान मार्ग पर शुक्रवार को एक बोलेरो की चपेट में आ जाने से एक शिक्षिका की मौत हो गई। आसपास के लोगों की सहायता से शिक्षिका को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया। जहां से पुलिस ने शव को पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए देवरिया भेज दिया।

फाइल फोटो ( दिव्या तिवारी )

भटनी क्षेत्र के इमिलियां गांव निवासी दिव्या (27) पुत्री उमाशंकर तिवारी क्षेत्र के कल्पनाथ राय डिग्री कालेज में प्राइवेट शिक्षण काम करती थीं। वह सुबह 10ः30 बजे कॉलेज के लिए अपनी बाइक से घर से निकलीं। चकउर तिवारी गांव के सामने बलुआ अफगान मार्ग पर तेजी से आ रही बोलेरो ने उन्हें रौंद दिया। इस हादसे में खून से लहूलुहान शिक्षिका की मौत मौके पर ही हो गई। आसपास के लोगों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देवरिया भेज दिया। दिव्या के पिता झारखण्ड में शिक्षक हैं तथा माता उषा देवी गांव पर ही रहती हैं। पिता की चार संतानों में सबसे बड़ी बेटी की मौत से पूरे परिवार में कोहराम मच गया। मां उषा देवी, भाई देवेश और बहन प्रियंम का रो-रो कर बुरा हाल है। इस संबंध में थानेदार श्याम सुन्दर तिवारी ने कहा कि शव को पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए देवरिया भेज दिया गया है। बोलेरो की भी पहचान हो गई है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *