Breaking News

अच्छे स्वास्थ्य के लिए पर्यावरण संरक्षण अति आवश्यक :डॉ. हेमलता शर्मा

 

रिपोर्ट  मुराद बलबार IBN NEWS फरीदाबाद, हरियाणा

फरीदाबाद:शरद फाउंडेशन संस्था के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया इस अवसर पर संस्था की पूरी टीम द्वारा पिछले वर्षकी भांति पौधारोपण किया गया | पौधारोपण का यह कार्यक्रम सेक्टर २१ बी के एक पार्क में आयोजित किया गया | इस अवसर पर संस्था की चेयरपर्सन डॉ.हेमलता शर्मा ने कहा कि संस्था पिछले दस वर्षों से अनेक कार्यों के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए भी प्रतिबद्ध है |

संस्था की समस्त टीम ने पिछले वर्ष अन्य जगह लगाए हुए पौधो का अवलोकन भी किया | डॉ.हेमलता शर्मा ने कहा कि यदि हम सभी लोग अपने-अपने स्तर पर भी पर्यावरण संरक्षण को लेकर संजीदा होंगे तो यह इंसानी स्वास्थ्य के लिए अच्छा होगा | इस अवसर पर विशेष रूप से शरद फाउंडेशन की चेयरपर्सन डॉ. हेमलता शर्मा,शिक्षाविद् शुशील कानवा( कार्यक्रम अधिकारी : राष्ट्रीय सेवा योजना,फरीदाबाद) , इंजिनियर राजेश कश्यप,वरिष्ठ पत्रकार और शरद फाउंडेशन के प्रवक्ता दीपक शर्मा शक्ति,विशेष रूप से उपस्थित रहे | कार्यक्रम में जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ( DLSA ) की पैनल अधिवक्ता अर्चना गोयल और आशा अरोड़ा भी उपस्थित रहीं | इस मौके पर शरद फाउंडेशन में पढ़ने वाले बच्चों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया |

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260813 WA0005 1

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का पूर्वाभ्यास जारी एडीसी अंजलि श्रोत्रिया ने किया निरीक्षण

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:उपायुक्त आयुष सिन्हा के मार्ग दर्शन में आगामी 15 अगस्त …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *