Breaking News
WhatsApp Image 2021 11 25 at 10.24.45 PM

आठवीं कक्षा के लिए करें डाटा ऑनलाइन सुनिश्चित: डीईओ ऋतु चौधरी

 

रिपोर्ट  बी.आर.मुराद IBN NEWS फरीदाबाद, हरियाणा

फरीदाबादःजिला शिक्षा अधिकारी ऋतु चौधरी ने बताया कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड,भिवानी द्वारा शैक्षिक सत्र 2021-22 के लिए आठवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं लिए जाने का निर्णय लिया गया है,इसके लिए सम्बद्धता आवेदन फार्म/विद्यालय डाटा ऑनलाइन भरा जाना है। विद्यालय अपना फार्म/डाटा ऑनलाइन बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर दिए गए लिंक पर भरना सुनिश्चित करें।जिला शिक्षा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि शैक्षिक सत्र 2021-22 के लिए मिडल स्तर के राजकीय/हरियाणा राज्य में स्थापित मिडल कक्षा तक अन्य बोर्डों से मान्यता/सम्बद्धता प्राप्त विद्यालय जैसे-सीबीएसई/सीआईएससी बोर्ड के विद्यालयों द्वारा केवल निर्धारित आवेदन फार्म/डाटा 06 दिसम्बर तक बिना किसी शुल्क के भरा जाना है,

इसके बाद 5000/- रूपये विलम्ब शुल्क के साथ डाटा भेजना होगा। उन्होंने आगे बताया कि राजकीय मिडल स्तर तक स्थायी सम्बद्धता प्राप्त विद्यालयों द्वारा सम्बद्धता निरन्तरता शुल्क 2000/-रूपये तथा प्रथम बार स्थायी मान्यता प्राप्त विद्यालयों द्वारा सम्बद्धता के लिए 8000/-रूपये शुल्क ऑनलाइन गेटवे के माध्यम से भरा जाना है। सभी सम्बन्धित विद्यालय बिना विलम्ब शुल्क सहित 06 दिसम्बर तक तथा विलम्ब शुल्क 5000/- रूपये सहित 07 से 17 दिसम्बर तक सम्बद्धता शुल्क व आवेदन फार्म/डाटा ऑनलाइन बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर दिए गए लिंक पर भरना अनिवार्य है। किसी प्रकार की तकनीकी कठिनाई के लिए हैल्पलाईन मोबाइल नम्बर 9728666956 एवं दूरभाष नम्बर 01664-244171 से 176 पर Ext.164 व 111 एवं ई-मेल affiliationbsehhelp@gmail.com पर सम्पर्क किया जा सकता है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *