Breaking News
WhatsApp Image 2021 07 25 at 10.35.36

गुरु पूर्णिमा पर प्रतिष्ठित लोगों को उनके घरों पर पहुंच कर किया सम्मानित

 

रिपोर्ट  मुराद बलबार IBN NEWS फरीदाबाद, हरियाणा

फरीदाबादःहरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार की रीति और नीति समाज को दिशा देने वाले लोगों का सम्मान करना है कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि सरकार की रीति और नीति के तहत आज शनिवार को बल्लभगढ़/फरीदाबाद में मैं सरकार के कैबिनेट मंत्री होने के नाते सरकार की तरफ से प्रतिष्ठित लोगों को उनके घरों पर पहुंच कर उन्हें गुरु पूर्णिमा पर सम्मानित करना मेरा कर्तव्य बनता है उसी के तहत आज यह कार्य किया गया है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि लोगों को शिक्षा और दीक्षा व साहित्य के क्षेत्र में,प्रवचन के क्षेत्र में,खेल के क्षेत्र में तथा प्रशिक्षण के क्षेत्र में हो ऐसे महानुभाव लोग समाज के प्रेरणा के स्रोत हैं उनका सम्मान किया गया है।‌

कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने नई पीढ़ी से आव्हान् करते हुए कहा कि वे अपने माता-पिता, गुरुजनों तथा समाज के ऐसे प्रेरणा के स्रोत रहे लोगों का‌ आदर करेगें तो वे निश्चित तौर पर सफलता के मुकाम पर पहुंचेंगे। दुनिया की कोई भी ताकत ऐसे संस्कारवान बच्चों को उनके मुकाम पर पहुंचने से नहीं रोक सकती। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा आज गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भाजपा की भाजपा सरकार की रीति और नीति कार्यक्रम के तहत साहित्यकारों लेखकों ऋषि-मुनियों पहलवानों तथा अन्य समाज के प्रेरणा स्रोत के लोगों को घर जाकर उन्हें सम्मानित कर रहे थे।

 

परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने इस शुभ‌ अवसर पर अपने सम्बोधन में कहा कि भारत देश ऋषि, मुनियों की धरती है,थी और हमेशा बनी रहेगी। आज ऋषि मुनियों और महर्षियों के योग की बदौलत से भारत देश को पूरा विश्व योग गुरू मान रहा है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश मेंऋषि, मुनियों, साहित्यिकारों, पहलवानों  सहित देश हित में बेहतर कार्य करने अन्य लोगों को उनके घरों पर जाकर उन्हें सम्मानित किया जा रहा है। यही नही आज योग्यता के आधार पर देश प्रदेश में नोकरी और खेलों में पारदर्शिता अपनाई जा रही है। जिसकी वजह से अंतिम पंक्ति के लोगों तक सरकार की लाभकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

 

कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने‌ आज शनिवार को बल्लभगढ़ में रघुवीर कालोनी में सुबह 8:30 बजे भैया जी महाराज जी के पास जाकर उन्हें सरकार की तरफ से सम्मानित किया। इसके उपरांत बल्लबगढ़ में ही सुबह 9:00 बजें सेक्टर-3 में साहित्यकार वेदप्रकाश के घर पहुंचे उन्हें भी सरकार की तरफ सम्मानित किया गया। तत्पश्चात सेक्टर-7 में सुबह 9:30 बजे साहित्यकार बलदेव राज के घर पहुंचे और उन्हें सरकार की तरफ से सम्मानित किया। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने सुबह 10:00 बजे इसी प्रकार हिन्द केसरी नेत्रपाल सिंह (दयालपुर वाले) के घर शास्त्री कालोनी सेक्टर -19 में पहुंच कर उन्हें भी सरकार की तरफ से सम्मानित किया।

 

इसी कड़ी में कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार इंटरनेशनल रेसलिंग अकेडमी सेक्टर-88 के संचालक व हरियाणा पुलिस के पूर्व पुलिस अधीक्षक और भीम अवार्डी एवं अर्जुन अवार्डी पहलवान जगरूप सिंह राठी के घर पहुंच कर उन्हें गुरुपूर्णिमा के पावन पर्व पर बधाई तथा शुभकामनाएं देकर सरकार की तरफ से सम्मानित किया। हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचन्द शर्मा ने गुरुपूर्णिमा के पावन पर्व पर आज सबसे पहले बल्लबगढ़ शहर के श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर भैया महाराज का उनके आश्रम पहुंच कर उन्हें सम्मानित किया। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने साहित्यकार वेदप्रकाश द्वारा लिखित किताबो और उन्हें सरकार से मिले सम्मान पत्र को ध्यान पूर्वक देखते हुए उन्हें गुरु पूर्णिमा की बधाई और शुभकामनाएं दीं।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0015

अज्ञात व्यक्ति द्वारा आवेदक के खाते से whatsapp के माध्यम से साइबर ठगी की घटना से सम्बन्धित 31,640 रूपये को पीड़ित के खाते में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक प्रमोद कुमार सिंह पुत्र राम लोचन सिंह नि. जंगल महाल बरही थाना अहरौरा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *