Breaking News
WhatsApp Image 2024 08 18 at 1.20.51 PM

लोकतंत्र की मजबूती के लिए चुनाव की अहम भूमिका:मायावती

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टWhatsApp Image 2024 08 18 at 1.20.51 PM

फरीदाबाद:बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा बहन कुमारी मायावती ने हरियाणा और जम्मू कश्मीर में होने वाले आम चुनाव का स्वागत करते हुए कहा बहुजन समाज पार्टी दोनों राज्यों में चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। चुनाव आयोग की घोषणा के बाद उन्होंने ट्वीट कर के कहा लोकतंत्र की मजबूती के लिए चुनाव अह्म भूमिका निभाते हैं।

चुनाव से अनेक प्रकार की समस्याओं का समाधान हो जाता है,जिससे संविधान के हिसाब से राजनैतिक व लोकतांत्रिक गतिविधियां जड़ पकड़ सकें। बहन कुमारी मायावती ने कहा हरियाणा में बहुजन समाज पार्टी का इंडियन नेशनल लोकदल के साथ पहले से गठबंधन है,और यह गठबंधन मजबूती के साथ चुनाव लड़कर सरकार बनाएगा। बहन ने कहा जम्मू कश्मीर में लंबे इंतजार के बाद चुनाव हो रहे हैं,और यहां बहुजन समाज पार्टी अपने दम पर अकेले चुनाव लड़ेगी।

बहुजन समाज पार्टी के हरियाणा उपाध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा बसपा इनेलो गठबंधन हरियाणा की 90 सीटों पर बहुत ही मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगा,और गठबंधन की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा हरियाणा की जनता भाजपा के कुशासन से बुरी तरह परेशान है। भाजपा ने केवल झूठ और जुमले की सरकार चलाई है। जबकि 10 साल पहले कांग्रेस का राज भी जनता देख चुकी है।

कांग्रेस ने भी पहले जनता को केवल ठगा है। उन्होंने कहा दोनों ही पार्टियों ने पिछले 20 साल में हरियाणा के गरीब,किसान और मजदूर को केवल धोखा दिया है। चौधरी ने कहा हरियाणा के मतदाताओं के पास बसपा इनेलो गठबंधन मजबूत विकल्प के रूप में है। इस चुनाव में सभी मतदाताओं के पास 20 साल का बदला लेने का मौका है। उन्होंने जनता की समझदारी पर विश्वास जताते हुए कहा इस चुनाव में जनता केवल गठबंधन को वोट दे और कांग्रेस बीजेपी के किसी भी झूठे प्रलोभन में ना आकर हरियाणा में बदलाव करें।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *