संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या
✍️त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतगणना के लिए कोविड 19 की आरटीपीसीआर जांच आवश्यक नहीं
27/04/2021 अयोध्या – 2 मई को होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना के लिए कोरोना जांच रिपोर्ट की आवश्यकता नहीं होगी।
उप जिलानिर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी किए गए आदेश में कहा है गया है त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में चुनाव लड़ने वाले सभी सभी उम्मीदवार किसी भी विशिष्ट अति विशिष्ठ सुरक्षा प्राप्त आपराधिक,शासकीय या किसी बीमारी से ग्रसित व्यक्ति जिसे सर्दी, जुखाम बुखार, आदि की समस्या हो उसे अभिकर्ता न बनाएं। मतगणना अभिकर्ता बनने के लिए कोविड 19 आरटीपीसीआर जांच आवश्यक नहीं है।