Breaking News
460a64d1 435a 4b7b a6a9 37086f607df7

सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के लिए यातायात पुलिस का प्रयास: आवारा पशुओं के गले में बांधे रिफ्लेक्टर

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट460a64d1 435a 4b7b a6a9 37086f607df7

फरीदाबाद:पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा के दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए एसीपी ट्रैफिक विनोद कुमार के मार्गदर्शन में एसएचओ ट्रैफिक दर्पण कुमार व उनकी टीम द्वारा सड़क दुर्घटना से बचाव के लिए आवारा पशुओं के गले में रिफ्लेक्टर बांधे गए हैं।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि यातायात पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटना से बचाव के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में एसीपी ट्रैफिक विनोद कुमार के मार्गदर्शन में आज पुलिस तथा एमसीएफ की टीम ने एनआईटी व ओल्ड एरिया में आवारा पशुओं के गले में रिफ्लेक्टर बांधने का सराहनीय कार्य किया है। इसका उद्देश्य रात के समय वाहनों को सड़क दुर्घटना से बचाना है।

रात के समय आवारा पशु एकदम से वाहनों के आगे आ जाते हैं जिसकी वजह से सड़क दुर्घटना घटित हो जाती है और कई बार सड़क दुर्घटना इतनी ज्यादा गंभीर होती है जिसमें किसी व्यक्ति की जान भी चली जाती है।

इसलिए इससे बचने के लिए ट्रैफिक पुलिस द्वारा आवारा पशुओं के रिप्लाई गले में रिफ्लेक्टर बांधे जा रहे हैं ताकि रात के समय जब कोई भी पशु सड़क पर घूम रहा हो तो रिफ्लेक्ट की चमक से वाहन चालक को यह अंदाजा लग जाएगा कि सामने कोई पशु आ रहा है तो वह अपने वाहन की स्पीड धीमी कर लेगा और आसानी से उसे पार करके सड़क दुर्घटना से अपना बचाव कर सकता है। यातायात पुलिस का वाहन चालकों की सुविधा के लिए यह अभियान इसी प्रकार जारी रहेगा।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *