अनूपपुर / कोरोना लहर से परेशान , भयभीत लोगों को रविवार , 11 अप्रैल की दोपहर आए भूकंप ने हिला कर रख दिया। अनूपपुर जिला मुख्यालय में इसे 12.54 के आसपास महसूस किया गया। कुछ सेकेण्ड तक तेज आवाज के साथ घरों की दीवारें हिल गयीं। पंखे – सामान हिलने लगे। लोगों ने इस कंपन और आवाज को स्पष्ट महसूस किया। बच्चे, जवान, बुजुर्ग सभी जान बचाने के लिये बाहर भागे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अनूपपुर – बिलासपुर की सीमा पर इसका केन्द्र था। जमीन में दस किमी की गहराई पर 3.7 तीव्रता का भूकंप था। अनूपपुर, जैतहरी, वेंकटनगर, कोतमा, चचाई, धनपुरी में यह झटके महसूस किये गये। जबकि अधिक पहाडी ऊंचाई वाले राजेन्द्रग्राम, अमरकंटक में भूकंप महसूस नहीं किया गया या इसकी लोगों ने पुष्टि नहीं की है। भूकंप से किसी जान माल के नुकसान की सूचना नहीं है।
Tags मध्यप्रदेश
Check Also
देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा
Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …