Breaking News

क्षेत्र में शुरु हुआ डोर टू डोर कोविड-19 सर्वे

 

अयोध्या रिपोर्टर कामता शर्मा IBN NEWS

अयोध्या वैश्विक महामारी कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से जारी आदेश के क्रम में तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में डोर टू डोर कोविड-19 के लक्षण वाले मरीजों के चिन्हीकरण का कार्य स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा शुरू कर दिया गया है। इस विशेष अभियान को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों के अलावा बाल विकास परियोजना विभाग के कर्मी भी लगे हुए हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ बुधवार को हुआ।

विशेष अभियान में 196 आशा बहू, समस्त आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं 24 सुपरवाइजर तथा वालंटियर लगाए गए हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिल्कीपुर के लेखाकार डी पी यादव ने बताया कि प्रत्येक आशा बहू को अपनी टीम के साथ प्रतिदिन गांव के 40 परिवारों का सर्वे करना है। उनके द्वारा सीएचसी पर उपलब्ध कराई गई रिपोर्ट के आधार पर कोविड-19 महामारी के लक्षणों से ग्रसित मरीजों का तत्काल समुचित इलाज कराए जाने की व्यवस्था सुनिश्चित करा दी जाएगी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0006

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई

अहरौरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को दबोचा, न्यायालय भेजा गया अहरौरा, मीरजापुर। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *