Breaking News
WhatsApp Image 2022 01 19 at 10.45.24 PM

डीएम ने सर्वे व चकबंदी कार्यों का किया समीक्षा

रिपोर्ट ब्यूरो गोरखपुर

गोरखपुर। जिलाधिकारी सभागार में जिलाधिकारी विजय किरन आनंद ने चकबंदी व सर्वे विभाग के संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया जिलाधिकारी ने कहा कि जिन ग्राम सभाओं में चकबंदी कार्य चल रहे हैं उन ग्राम सभाओं में बिना किसी भेदभाव के चकबंदी कार्यों को निस्तारित किया जाए जिससे चकबंदी समाप्त होने के बाद उन ग्राम सभाओं के काश्तकारों को अधिकारियों के ऑफिस का चक्कर ना लगाना पड़े। जनपद में 86 ग्राम सभाओं के विभिन्न तहसीलों के अंतर्गत सदर तहसील 13 गोला 5 खजनी 48 चौरीचौरा 10 सहजनवा 6 कैंपियरगंज 4 में योग्य चकबंदी लेखपाल व कानूनगो अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए चकबंदी का कार्य निस्तारण करने में लगे हुए हैं जिलाधिकारी ने कहा कि धारा 20 धारा 23 की प्रक्रिया जल्द से जल्द पूर्ण करते हुए धारा 52 किया जाए वर्तमान में 20 ग्राम सभाओं में धारा 52 के अंतर्गत चकबंदी का कार्य अंतिम दौर में चल रहा है जो बहुत ही जल्द निस्तारित कर लिया जाएगा बचे हुए ग्राम सभाओं में चकबंदी कार्य प्रचलित रहेगा उन ग्राम सभाओं में भी जल्द से जल्द चकबंदी कार्यों को निस्तारण करने का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। सर्वे का कार्य 93 ग्राम सभाओं में चल रहा था 51 ग्राम सभाओं में सर्वे का कार्य पूर्ण कर लिया गया है 42 ग्राम सभाओं में सर्वे का कार्य अंतिम दौर में चल रहा है 1 वर्ष के अंदर इन 42 ग्राम सभाओं में सर्वे का कार्य निस्तारण कर लिया जाएगा इन ग्राम सभाओं में चल रहे मुकदमा को भी 1 वर्ष के अंदर निस्तारित कर लिया जाएगा उसके बाद किसी भी ग्राम सभा में सर्वे का कार्य नहीं बचा रहेगा ना ही न्यायालय में किसी तरह का मुकदमा जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि जिन ग्राम सभाओं में सर्वे व चकबंदी के कार्य निस्तारित हो जा रहे हैं उन ग्राम सभाओं के ग्राम वासियों का वाद विवाद न्यायालयों में प्रचलित नहीं रहना चाहिए उन ग्राम वासियों के हितों को ध्यान में रखते हुए सभी समस्याओं का समाधान निस्तारित हो जाना चाहिए। बैठक में प्रमुख रूप से एसओसी मातादीन मौर्य एआरओ विनोद सिंह एएसओसीजे रमेश चंद सहित चकबंदी सर्किल अफसर व अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *