Breaking News
af302b72 c05c 4395 8079 7cf1b2deaf1d

डीएम आर्यका अखौरी ने किया नमामी गंगे परियोजना के 153 करोड के सीवरेज ट्रिटमेंट प्लान्ट निरीक्षण

 

टीम आईबीएन न्यूजaf302b72 c05c 4395 8079 7cf1b2deaf1d fe432d8b f199 42d3 8639 69885423ecf4

गाजीपुर :जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने आज देवकठियां (जंगीपुर) में बनाये जा रहे एस टी पी प्लांट का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। निरीक्षण उन्होने निर्माणाधीन परियोजना की जॉच करते हुए उपस्थित अधिकारियों का आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

उन्होने बताया कि यह नमामी गंगे परियोजना के अन्तर्गत सीवरेज ट्रिटमेंट प्लान्ट का 153 करोड़ का प्रोजेक्ट है इसमे 15 साल का कन्ट्रक्शन एवं मेन्टिनेंस आपरेशन सम्मिलित है। यह 21 एम एल टी का एस टी पी है जो फंग्सलन है।

उन्होने बताया कि इस प्लांट के माध्यम से जो भी सीवरेज नगर पालिका क्षेत्र से जनरेट होगा वह इससे शुद्ध होकर गंगा नदी मे छोड़ा जायेगा व सेफ होगा जिससे गंगा नदी के पानी की क्वालिटि शुद्ध रहे।

आज निरीक्षण के दौरान मौके 55 श्रमिक कार्यरत पाये गये जिस पर उन्होने मजदूरो की संख्या बढाने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान कार्य भी मानक के अनुरूप संतोषजनक पाया गया। उन्होने बताया कि परियोजना का 01 माइल स्टोन पूरा हो चुका है शेष 03 माइल स्टोन 2023 तक पूर्ण कर लिया जायेगा।

यह पूरी परियोजना का निर्माण माह जनवरी 2024 तक पूर्ण हो जायेगी तथा जो भी सीवर लाईन बिछी है रही है उसे इस परियोजना से जोड़ दिया जायेगा। मौके पर मुख्य विकास अधिकारी , डी एस टी ओ, सम्बन्धित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

राकेश की रिपोर्ट

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *