Breaking News
WhatsApp Image 2021 08 14 at 19.10.33

समाधान दिवस के अवसर पर डीएम व एसएसपी ने संयुक्त रूप से जन समस्याओं को सुना

 

संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या

सबंधित अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश

14/08/2021 मवई अयोध्या – थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी, अयोध्या श्री अनुज झा व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अयोध्या श्री शैलेश कुमार पाण्डेय महोदय द्वारा संयुक्त रूप से थाना कोे0अयोध्या पर आयोजित समाधान दिवस पर जन शिकायतों को सुना गया तथा शिकायतों के तत्काल निष्पक्ष व न्यायोचित निस्तारण हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया ।

इसके अतिरिक्त जनपद के अन्य राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने सर्किल/थाना पर थाना समाधान दिवस आयोजित कर जनता की समस्याओं को सुना गया तथा प्राप्त प्रार्थना पत्रों की जांच करते हुए उनकी त्वरित व विधिक निस्तारण कराया गया । जनपद में थाना समाधान दिवस पर कुल 140 प्राप्त प्रार्थना पत्रों में से 41 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण किया गया तथा शेष 99 प्रकरणों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर समयबद्ध और गुणवत्तापूर्वक निस्तारण करने के निर्देश दिए गये ।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

Screenshot 2026 10 03 19 02 47 36 92460851df6f172a4592fca41cc2d2e6

देवरिया – खुखुंदू थाने की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर बीबी राजभर को, बनाए गए प्रभारी थानाध्यक्ष

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव देवरिया। खुखुंदू थाने में हुए हालिया घटनाक्रम के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *