Breaking News
WhatsApp Image 2023 09 18 at 20.18.05

नेहरू कॉलेज में हुआ जिला विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन

फरीदाबाद बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:हरियाणा स्टेट कॉउंसिल फॉर साईंस,इनोवेशन एवं टेक्नोलॉजी के तत्वाधान में महाविद्यालय स्तर के विद्यार्थियों की विज्ञान में रूचि बढाने के लिए हर वर्ष विज्ञान प्रश्नोत्तरी जिला एवं राज्य स्तर पर आयोजित की जाती है। वर्ष 2023-24 की जिला स्तरीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी सोमवार को राजकीय महाविद्यालय फरीदाबाद में सफ़लता पूर्वक आयोजित की गई। इस विज्ञान प्रश्नोत्तरी में जिले के कुल 6 महाविद्यालयों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया जिनमें से श्रेष्ठ 8 टीमों का चयन लिखित परीक्षा के द्वारा किया गया। इसके उपरांत इन 8 टीमों ने प्रश्नोत्री के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए,विज्ञान से जुड़े अनेको प्रश्नों का सटीक जवाब देकर अपनी विज्ञान की जानकारी का लोहा मनवाया।

WhatsApp Image 2023 09 18 at 20.18.05

प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार के.एल.मेहता दयानंद महाविद्यालय फरीदाबाद और दितीय व तृतीय पुरस्कार राजकीय महाविद्यालय फरीदाबाद ने प्राप्त किया। नेहरू कॉलेज ने पिछले कुछ महीनों में जिस तरह अनेकों कार्यक्रम आयोजित किए है उससे पता लगता है की नेहरू कॉलेज ने फ़रीदाबाद में धूम मचा रखी जिसमें विद्यार्थियों के साथ साथ सभी प्राध्यापक भी बढ़चढ़ कर भाग ले रहे है। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ.रूचिरा खुल्लर ने की। विज्ञान प्रश्नोत्तरी की संयोजक व क्विज मास्टर की देखरेख डॉ.पारुल जैन ने की। प्रतियोगिता के सफ़ल आयोजन में अन्य प्राध्यपकों में डॉ.पूनम,डॉ.देवेंद्र, डॉ.रिचा,डॉ.नीनू,डॉ.नीतू,जन्नत,उमा,सरिता,श्रुति,डॉ.विवेकानंद,डॉ. प्रियंका,रिम्पी,डॉ.पूजा,सविता,दीपिका,ललिता,डेकोरेशन टीम आदि ने विशेष भूमिका निभाई। पुरस्कार वितरण में मुख्य अतिथि डॉ. डी.आर.खुल्लर ( सेवानिवृत्त प्राचार्य ) रहें। जिन्होंने विद्यार्थियों का हौंसला बढ़ाया और सफल कार्यक्रम के लिए आयोजकों को बधाई व शुभकामनाएं दी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *