Breaking News
IMG 20211112 161554

जिलाधिकारी महराजगंज ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बृजमनगंज का किया आकस्मिक निरीक्षण

Ibn न्यूज़ टीम
महराजगंज बृजमनगंज
जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार द्वारा आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बृजमनगंज का आकस्मिक निरीक्षण किया गया जिसमे जिलाधिकारी महोदय ने कोविड वैक्सिनेशन का निरीक्षण किया और सभी से अपील की कि कोरोना टीके की दोनों डोज जरूर लें ताकि कोरोना से बचा जा सके।

IMG 20211112 161554

उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के ओ.पी.डी., डिलीवरी पॉइंट, ऑपरेशन थियेटर, बी.पी.एम.यू. और मरीजों के पर्चों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी महोदय ने मरीजों से भी बात की और उनसे स्वास्थ्य केंद्र से मिलने वाले इलाज व दवाओं की जानकारी ली जिसमे मरीजो द्वारा इलाज पर संतोष व्यक्त किया गया और केंद्र से ही दवा मिलने की बात बताई गयी ।जिलाधिकारी महोदय को केंद्र पर अल्ट्रासाउंड मशीन न होने की बात बताई गई जिस पर जिलाधिकारी महोदय द्वारा फरेंदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अल्ट्रासाउंड हेतु डॉक्टर को नियुक्त करने का आश्वासन दिया गया ताकि आस-पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आने वाले मरीजों के लिए तात्कालिक तौर पर अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था को सुनिश्चित किया जा सके।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *