Breaking News
WhatsApp Image 2021 11 11 at 9.55.59 PM
खेड़ी पुल पर पूर्वांचल परिषद की ओर आयोजित छठ घाट में खड़े होकर उगते सूर्य को अर्घ्य देती महिलाएं

उगते सूर्य को अर्घ्य देकर किया गया छठ मैया से अमन व शांति के लिए प्रार्थना

 

रिपोर्ट  बी.आर.मुराद IBN NEWS फरीदाबाद, हरियाणा

फरीदाबादःऔद्योगिक नगरी में छठ पूजा को लेकर ‌शहर के सभी छठ घाटों पर रंग में रंगी नजर आई। छठी माइ अपने हरवा कार्तिक महीने में गाय के गोबर से अंगना लिपायै भौरनी दुआर और चढ़ते कार्तिकवा ऐ दीनानाथ और छठ मइया के महिमा सुनओ सखी जग में बा अपार,हे करेली छठ बरतिया तू केकरा लागे,केरवा जे फरेला घवद से उस पार,साथ ही ओह परसुगा मंडराय,मेरी छठ मइया जैसे परंपरागत गीतों के बीच उगते सूर्य को अर्घ्य देकर अमन व शांति के लिए छठ व्रतियों ने की है प्रार्थना हे छठ मैया हमार जीवन औउर पूर संसार का ध्यान रखी औउर जो बीमारी आइली है उका खत्म करी इस तरह से शहर के‌ विभिन्न छठ घाटों पर छठ व्रतियों ने ‌छठ मैया से प्रार्थना की है। और जब सुबह को जैसे सूर्य निकलने को आया,तब अस्ताचलगामी सूर्य देव को अर्घ्य देना शुरू कर श्रद्धालुओं ने नमस्कार करते हुए परिवार,समाज व देश की खुशहाली की कामना कर छठ पूजा संपन्न की। जिसमें शहर में विभिन्न छठ घाट पर सुबह के 4ः00 बजे के बाद से श्रद्धालुओं ने जुटना शुरू कर दिया था।

खेड़ी पुल पर पूर्वांचल परिषद की ओर आयोजित छठ घाट में खड़े होकर उगते सूर्य को अर्घ्य देती महिलाएं

बहुत से लोग ढोलो की थाप पर झूमते हुए छठ घाट पर छठ मैया को अर्घ्य देने पहुंचे थे। घाट में खड़े होकर लोगों ने छठ पूजा की। घाटों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम रही। शहर में मुख्य आयोजन खेड़ी पुल पर पूर्वांचल प्रकोष्ठ और सेक्टर-87व88 श्रद्धा मंदिर रोड पर स्थित अखिल भारतीय बिहारी जन मंच छठ घाट पर भी ‌छठ व्रतियों का काफी हुजुम दिखा इस कार्यक्रम में मंच संचालक बिहारी जन मंच के अध्यक्ष संजीव कुशवाहा रहे और इस मौके पर श्रीचंद गौतम ने आने वाले पार्षद पद के लिए सभी श्रद्धालुओं से वोट के लिए मांग की। कई श्रद्धालुओं ने घरों की छतों पर कृत्रिम तालाब बनाए और छठ पूजा की। इस बार कोरोना संक्रमण का प्रभाव न होने के कारण लोगों में छठ पूजा को लेकर उत्साह नजर आया। कई जगह छठ घाटों पर महिलाओं ने एक, दूसरे को सिंदूर लगाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

सुनीता राजवंश व बबली अपनी गुड़िया के साथ छठ पूजा करने पहुंची छठ घाट पर

मिथिलांचल युवा मंडल की ओर से गांधी कालोनी के पार्क में मंडल के अध्यक्ष आरएस गुप्ता, उपाध्यक्ष दिलीप कुमार,अर्जुन सिंह, की देखभाल में छठ पूजा का आयोजन हुआ। अखिल भारतीय बिहारी जन मंच पर अध्यक्ष संजीव कुशवाहा,प्रधान सतीशगीरी,सेकेट्री,राहुल सिंह, महासचिव जितेंद्र शाह,प्रमोद कामत,सचिव भूपेन्द्र शाह, जोगिंदर सिंह की देखरेख में छठ पूजा संपन्न हुआ।तो वहीं ओल्ड फरीदाबाद के बराही तालाब पर छठ पूजा को लेकर उत्साह दिखाई ‌दिया। तो वहीं वार्ड नंबर 36 की कमेटी ने त्रिखा कालोनी, बल्लभगढ़ के शिव महावीर पार्क में छठ पूजा का आयोजन किया गया। पार्षद दीपक यादव के सहयोग से किए गए इस आयोजन में सदस्य हेमराज शर्मा ने भी सेवाएं ‌दी। तो वहीं छठ पूजा में तिगांव विधानसभा के विधायक राजेश नागर ने प्राचीन छठ पूजा समिति बसंतपुर, सूर्या विहार वह विनय नगर में आयोजित छठ पूजा समारोह में हिस्सा लिया और पूर्वांचल वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। तो वहीं भोजपुरी अवधी समाज की ओर से डबुआ कालोनी में आयोजित छठ पूजा में पहुंचे। समाज के अध्यक्ष रमाकांत तिवारी। तो वहीं नवादा कालोनी, पटेल चौक,बौद्ध विहार,भोजपुरी अवधी,सेक्टर-3 की पुलिया,सेक्टर-70 अंसल रॉयल हार्टेज सोसायटी के क्ल्ब में छठ पूजा का आयोजन किया गया है जिसमें रॉबिन हुड आर्मी के अध्यक्ष मनोज चौबे की देखरेख रही है।

➡️ श्रद्धालुओं ने छठ पूजा को लेकर किया कहा है
▪️ पिछले साल हमने अपने घरों में ही छठ पूजा की थी इस बार छठ मैया की कृपा से कोरोना कुछ कम हुआ है तो हमें छठ घाटों पर आकर छठ पूजा करने का मौका मिला है।-सुनीता राजवंश

▪️छठ हमारी संस्कृति से जुड़ा पर्व है। ऐसे पर्व,त्योहार समाज को आपस में जोड़ते हैं। इस दिन घाटों की छटा देखने को मिलती है।-बबली,

▪️इस बार कोरोना थोड़ा बहुत टला है, मां की कृपा से बड़े पैमाने पर छठ पूजा का आयोजन किया गया है मैं छठ मैया से यही प्रार्थना करता हूं कि आगे से समाज को इस गंदी बीमारियों से बचा रहे।-मनोज चौबे।

▪️ मैंने छठ का व्रत रखा था और आज जब उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ व्रत का समापन ‌किया । इसके बाद सभी को प्रसाद वितरण किया है।-संजीव कुशवाहा।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *