Breaking News
Screenshot 20241129 082348

जिला स्तरीय बाल श्रम टास्क फोर्स समिति की बैठक का हुआ आयोजन

बाल श्रमिक नियोजित पाये जाने पर संबंधित के विरुद्ध होगी कठोरतम कार्यवाही

(प्रमोद कुमार गर्ग)Screenshot 20241129 082348

भीलवाड़ा, 28 नवंबर। जिला स्तरीय बाल श्रम टास्क फोर्स समिति की बैठक जिला कलक्टर नमित मेहता की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर ओपी मेहरा, जिले के समस्त उपखण्ड अधिकारी, टास्क फोर्स के सदस्यगण, ईंट भट्टा एसोसिएशन, व्यापार मण्डल भीलवाड़ा के प्रतिनिधि और श्रम विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में जिला कलक्टर ने सभी उपखण्ड अधिकारीयों को निर्देशित किया गया कि उपखण्ड स्तर पर माह में दो बाल श्रम जागरूकता हेतु कैंप चलाये जाएं। उन्होंने सीडीईओ अरुणा गारू को निर्देशित किया गया कि ईट भट्टो पर कार्यरत मजदूरों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ा जाए। उन्होंने जिले की विभिन्न एसोसिएशनों के अध्यक्षों/प्रतिनिधियों को बाल श्रम मुक्त जिला बनाने हेतु सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए

बाल श्रम उन्मूलन के लिए कठोर कार्यवाहीScreenshot 20241129 082330

जिला कलक्टर ने उप श्रम आयुक्त सुनील कुमार और अन्यअधिकारियों को जिले के विभिन्न संस्थानों पर औचक निरीक्षण कर बाल श्रम के संबंध में कार्यवाही के लिए निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान जिले के किसी संस्थान में बाल श्रमिक नियोजित पाये जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही जाएं।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0014

पट्टी कला में बन रहे पार्क का निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया जोर

मीरजापुर। अहरौरा नगर के पट्टी कला मोहल्ले में निर्माणाधीन पार्क का गुरुवार को नगर पालिका …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *