Breaking News

जिला प्रभारी सचिव नवीन महाजन और जिला कलक्टर आशीष मोदी के किया

 

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, बीगोद का औचक निरीक्षण

सीएचएमओ से जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रोगी भर्ती रजिस्टर ,लेबोरेटरी, चिरंजीवी रजिस्ट्रेशन, दवा वितरण, ड्रेसिंग कक्ष आदि व्यवस्थाओ व योजनाओं का जायजा लिया22 1

बीगोद– बुधवार को जिला प्रभारी सचिव व राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण मंडल अध्यक्ष नवीन महाजन और जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने औचक सामुदायिक स्वास्थ्य कैन्द बीगोद का निरीक्षण कर जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

महाजन सुबह रोगी भर्ती रजिस्टर, लेबोरेट्री, चिरंजीवी रजिस्ट्रेशन कक्ष, दवा वितरण कक्ष, ड्रेसिंग कक्ष एवं अन्य व्यवस्थाओं की जांच की
निशुल्क जांच, एंबुलेंस सुविधा,महिला चिकित्सक एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति को लेकर दिए दिशा निर्देश दिये। कस्बे वासियो ने महिला चिकित्सक, एम्बुलेंस की सुविधा को लेकर नवीन महाजन को अवगत कराया प्रभारी जिला मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी मुस्ताक खान से जानकारी लेकर दिशा निर्देशित किया।222 1

इस दौरान कस्बे वासियों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान महाजन स्वागत, सत्कार के लिए मना करते हुए कहा समारोह में थोड़ी आया हूँ। प्रभारी महाजन व्यवस्थाओं व जांच के दौरान सरल सहज , स्वभाव का मूड(व्यवहार) देखा गया।

इस दौरान जिला प्रभारी महासचिव नवीन महाजन, जिला कलेक्टर आशीष मोदी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिल्पा सिंह, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी नैहा छीपा,प्रशिक्षु अधिकारी गौरव बुडानिया, मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी भीलवाड़ा मुस्ताक खान, सूचना जनसंपर्क अधिकारी भीलवाड़ा हेमंत छिपा, मांडलगढ डिप्टी कीति सिह , उपखंड अधिकारी मांडलगढ़ जय कौशिक, तहसीलदार सीमा बघेल, विकास अधिकारी भानूप्रताप सिह हाडा, प्रधान सतीश कुमार जोशी, बीगोद सामुदायिक स्वास्थ्य कैन्द प्रभारी श्रीराम वर्मा, जनप्रतिनिधि, ग्रामीण व पत्रकार मौजूद थे।2222 1

बीगोद से रवाना होकर पंचायत समिति माण्डलगढ के सभागार में ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के साथ राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं, बजट घोषणाओं की क्रियान्विति की समीक्षा
ब्लॉक माण्डलगढ में सामाजिक संस्थान एजुकेटेड गर्ल्स एवं एफईएस के साथ फील्ड विजिट की
(फोटो कैप्सन–
1- भर्ती मरीज रजिस्टर की जांच करते नवीन महाजन साथ में जिला कलेक्टर मोदी

2- प्रयोगशाला कक्ष की जांच करते जिला प्रभारी महासचिव नवीन महाजन

3- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्रमोन्नत होने के दौरान, निर्माण कार्य को लेकर पैदल घुमकर जानकारी लेते महाजन)
फोटो प्रमोद कुमार गर्ग

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *