Breaking News

जिला कलक्टर नमित मेहता ने सत्यम कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण किया, उपयोग के लिए दिए निर्देश

सत्यम कॉम्प्लेक्स का उपयोग शुरू करने की पहल

(प्रमोद कुमार गर्ग)IMG 20240911 WA0029

 

भीलवाड़ा, 11 सितंबर। सत्यम कॉम्प्लेक्स, जो यूआईटी के स्वामित्व में है और वर्तमान में इसका कोई उपयोग नहीं हो रहा है, का उपयोग शुरू करने की पहल जिला कलेक्टर नमित मेहता ने की है।

इसी के मद्देनजर उन्होंने नगर विकास न्यास सचिव ललित गोयल के साथ बुधवार को कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए।

IMG 20240911 WA0030

जिला कलेक्टर ने इसे किसी राजकीय कार्यालय के उपयोग या निजी संस्थाओं को किराए पर दिए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने दीपावली से पहले इसके रंग रोगन, मरम्मत तथा साफ सफाई के निर्देश दिए ताकि इसे जल्द से जल्द उपयोग में लाया जा सके।

 

जिला कलेक्टर ने यूआईटी सचिव को इसके लिए ईओआई ( एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट) जारी करने को कहा ताकि इसके उपयोग के लिए आवश्यक कार्यवाही की जा सके।

उन्होंने बताया कि सत्यम कॉम्प्लेक्स का उपयोग सार्वजनिक हित में किया जाना चाहिए और इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। जिला कलेक्टर ने सत्यम कॉम्प्लेक्स के उपयोग के लिए आवश्यक कदम उठाने की पहल की है ताकि यह संपत्ति उपयोगी बनाई जा सके।

 

निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय पार्षद ओम पाराशर, यूआईटी एक्सईएन जीतराम जाट, एईएन रामप्रसाद जाट तथा कनिष्ठ अभियंता रुचि अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

—000—

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0014

पट्टी कला में बन रहे पार्क का निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया जोर

मीरजापुर। अहरौरा नगर के पट्टी कला मोहल्ले में निर्माणाधीन पार्क का गुरुवार को नगर पालिका …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *