Breaking News
f6d59086 475b 4cc1 af7f a0f3720a7dd4

ऑनलाइन पोर्टल पर आई शिकायतों का निर्धारित समय पर करें निपटारा:नगराधीश अमित मान

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टf6d59086 475b 4cc1 af7f a0f3720a7dd4

फरीदाबाद:सीएम विंडो सरल पोर्टल और सीपी ग्राम सहित अन्य प्राप्त हुई शिकायतों का गंभीरता के साथ निर्धारित समय पर निपटारा करना सुनिश्चित करें। नगराधीश अमित मान बुधवार सायं को लघु सचिवालय के बैठक कक्ष में सभी विभागों के अधिकारियों के साथ सीएम विंडो,सरल पोर्टल और सीपी ग्राम पोर्टल पर प्राप्त हुई शिकायतों के निपटान की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

उन्होंने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को विशेष दिशा निर्देश देते हुए सीएम विंडो,सरल पोर्टल,सीपी ग्राम पोर्टल और एसएमजीटी के पेंडेंसी को तुरंत ऑनलाइन क्लियर करने के लिए भी कहा। वहीं नगराधीश अमित मान सीएम विंडो और अन्य ऑनलाइन प्लेटफार्म प्रणाली के जरिये बेहतर क्रियान्वयन के लिए सुझाव भी सांझे अधिकारियों को कर्मचारियों के साथ किए।

उन्होंने कहा कि सीएम विंडो,सीपी ग्राम और एसएमजीटी शिकायतों बारे नियमित रूप से समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि समय पर ऑनलाइन आई शिकायतों के निपटान न करने वाले विभागों के अधिकारी/प्रतिनिधि को जिम्मेदार ठहराया जाएगा। जिसमें उन्होंने सीएम विंडो पर लम्बे समय से पड़ी शिकायतों के निराकरण के सम्बंध में दिशानिर्देश भी विभाग वार सम्बंधित अधिकारी को दिए।

सीटीएम अमित मान ने बैठक में क्रमवार सभी विभाग के अधिकारियों /प्रतिनिधियों को ऑनलाइन लंबित सीएम विंडो,सीपी ग्राम और एसएमजीटी आवेदन पर आई शिकायतों का विवरण देने के लिए कहा। वहीं उन्होंने कई विषयों पर संबंधित अधिकारियों से सुझाव भी साझा किए व सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए। समीक्षा बैठक में नगराधीश अमित मान,डीडीपीओ राकेश मोर,डीआरओ बिजेंद्र राणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *