Breaking News
WhatsApp Image 2024 11 29 at 3.39.06 PM

दिनेश सोनकर बने किसान सब्जी मण्डी आढ़ती संगठन के अध्यक्ष

मीरजापुर। अहरौरा नगर क्षेत्र के पट्टीकला में स्थित नवीन सब्जी मण्डी में किसान सब्जी मंडी आढ़ती संगठन की बैठक शुक्रवार को आयोजन किया गया।

WhatsApp Image 2024 11 29 at 3.39.06 PM

बैठक के दौरान सब्जी मंडी किसानों की समस्याओं को लेकर चर्चा की गई तो साथ ही किसानों को उनके उत्पादों के बेहतर दाम दिलाने और कारोबारियों को सुविधाएं दिलाने के मसलों को लेकर चर्चा हुई। बैठक के दौरान संगठन ने नई कार्यकारिणी को भी ऐलान किया। इस मौके पर दिनेश सोनकर उर्फ गोवा सोनकर को संगठन का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। सर्वसहमति से हुई प्रक्रिया में उपाध्यक्ष गिरधर सोनकर, कोषाध्यक्ष अशोक सोनकर, महामंत्री बबलू सोनकर, सूचना मंत्री राकेश कुमार सोनकर, आय व्यय दीना सोनकर, मंत्री अवधेश सोनकर के नाम पर सहमति बनी।

संगठन ने अन्य मसलों पर भी चर्चा की। नवनियुक्त अध्यक्ष दिनेश सोनकर ने बताया कि संगठन की पुरानी कार्यकारिणी का कार्यकाल समाप्त हो गया था और अब नई कार्यकारिणी चुनी गई है। इस मौके पर राजू मौर्य, जीत सोनकर, कमल मौर्य, सुशील पटेल, मनोज, रमेश, विकास, राजकुमार, अवधेश, रमेश, मुकेश सहित दर्जनों किसान रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *