Breaking News
5bd01767 6ed0 4018 aa9e 863fba052267

छोटी सरकार गावों में करवाए बिना भेदभाव से विकास कार्य:मूलचंद शर्मा

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट5bd01767 6ed0 4018 aa9e 863fba052267

फरीदाबाद:बल्लभगढ़,कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार आजादी के अमृत महोत्सव की श्रंखला में गावों में छोटी सरकार बिना भेदभाव से विकास कार्य करवाए।

मांदकोल गांव से नवनियुक्त पंचायत के सदस्यगण का प्रदेश परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने अपने सेक्टर-8 कार्यालय पंहुचने पर सभी का स्वागत करके यह बात कही।

परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने सभी ग्राम पंचायत के नवनियुक्त पंच सरपंचों को बधाई दी और कहा की गांव की भलाई के लिए बिना किसी भेदभाव से गांव को विकास के पथ पर ले जाने का कार्य करें।

परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि गांव में चल रहे विकास कार्यों को तेज गति देने का काम करें।

इस मौके पर श्री शर्मा ने स्वयं सभी को मिठाई खिलाते हुए कहा की आज प्रदेश विकास कार्यों में निरंतर आगे बढ़ रहा है।इस मौके पर मास्टर जगदीश,राजेंद्र शर्मा,टेकचंद शर्मा मौजूद रहे।

इसके अलावा गांव में जुनहेड़ा से नवनियुक्त सरपंच योगेंद्र कौशिक भी सभी ग्राम पंचायत के निर्वाचित सदस्यों को साथ लेकर परिवहन मूलचंद शर्मा के कार्यालय पहुंचे। इसके अलावा प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने टिकरी खेड़ा गांव से सरपंच बने नासिर एडवोकेट को भी बधाई दी।

इस मौके पर चो. क्यूम खान,सत्तार नंबरदार,मोसिम खान,आबिद खान और कल्लू खान भी मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *