Breaking News

कम समय में राजनीति के क्षितिज पर पहुंचे उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला:राजेश भाटिया 

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

 

फरीदाबाद:हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के जन्मदिवस के अवसर पर जजपा के जिलाध्यक्ष राजेश भाटिया द्वारा सिद्धपीठ हनुमान मंदिर मार्केट नंबर एक में 108 हनुमान चालीस का पाठ किया गया। इसके उपरांत हवन यज्ञ हुआ, जिसमें सैकड़ों लोगों ने आहुति डाली। वहीं राजेश भाटिया सहित अन्य जजपा कार्यकर्ताओं ने गायों को चारा खिलाकर तथा मंदिरों में केक कटवाकर जननायक जनता पार्टी एवं हरियाणा के स्तंभ उपमुख्यमंत्री के उज्जवल भविष्य स्वस्थ स्वास्थ्य एवं दीर्घायु के लिए परमेश्वर से मंगल कामना की। इस मौके पर राजेश भाटिया ने कहा कि हरियाणा की राजनीति में दुष्यंत चौटाला ने कम समय में उच्च मुकाम हासिल करके अपनी राजनैतिक सूझबूझ का परिचय दिया है,आज प्रदेश के हजारों-लाखों युवाओं के लिए श्री चौटाला प्रेरणास्त्रोत बनकर उभरे रहे है,जिस प्रकार से उपमुख्यमंत्री पद पर रहते हुए जहां वह लोगों की समस्याओं को दूर कर रहे है

IMG 20230403 WA0020

वहीं प्रदेशस्तर पर पार्टी संगठन को भी मजबूत कर रहे है। पूरे हरियाणा के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में जजपा का अपना संगठन है और यह उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की सकारात्मक सोच के चलते ही संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि आज ऐसे युवा,तेजस्वी राजनेता के जन्मदिवस पर हम सभी को जजपा संगठन को मजबूत करने का संकल्प लेना चाहिए ताकि आने वाले समय में दुष्यंत चौटाला को हरियाणा का मुख्यमंत्री बनाकर इस प्रदेश के विकास को नई गति प्रदान की जा सके। इन कार्यक्रमों में ओल्ड फरीदाबाद विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप तेवतिया,बल्लभगढ़ विधानसभा अध्यक्ष दीपक चौधरी,एनआईटी 86 विधानसभा अध्यक्ष हाजी करामत अली,वरिष्ठ नेता-बेगराज नागर एवं अजय सिंह चौधरी,पूर्व ग्रामीण जिला अध्यक्ष हातम अधाना,जिला कोषाध्यक्ष गगन अरोड़ा,जिला महासचिव हरिराम किराड़,युवा महासचिव शशि चौहान,युवा प्रदेश सचिव गजेंद्र भड़ाना, सरदार परविंदर सिंह,डॉ.देवेंद्र सिंह बक्शी,सीमा सितोरिया,अनिल किराड़,जिला सचिव प्रेमपाल,सुशील कुमार,रिंकल भाटिया,अरविंद शर्मा,पंडित सुरेंद्र शर्मा,मदनलाल भाटिया,आरडब्लूए3 ए ब्लॉक से प्रधान रितेश भाटिया,उपप्रधान हरीश बवेजा,कोषाध्यक्ष राजेश डंग,ओमप्रकाश भाटिया,अमित व अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *