Breaking News

देवरिया – मतदाता सूची में 30 नवंबर 2018 तक जोडवा सकते है नाम

देवरिया 28 नवम्बर। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनपद के समस्त अर्ह नागरिकों को अवगत कराया है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मुख्य निर्वाचन अधिकारी उ0प्र0 लखनऊ द्वारा अर्हता दिनांक 01 जनवरी 2019 के आधार पर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों के निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के क्रम में सतत् चल रहे पुनरीक्षण के अन्तर्गत अपने पूर्व कार्यक्रम में आंशिक संशोधन करते हुए 30 नवंबर को तक दावे/आपत्तियों प्राप्त किये जाने की अवधि बढा दी गयी है।
उन्होने जनपद के अर्ह मतदाताओं के अपील की है कि वे अपना नाम मतदाता सूची में जोडने, घटाने, संशोधित करने हेतु नियत प्रारुप पर आवेदन 30 नवंबर तक अपने से सम्बन्धित बी0एल0ओ0/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/जिला निर्वाचन कार्यालय को प्राप्त करा ले।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *