देवरिया जनपद के बैतालपुर क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।
यात्रियों से भरी एक बस ने तेज रफ्तार में पीछे से एक टैंकर में जबरदस्त टक्कर मार दी। इस हादसे में दर्जनों यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के कई सीटें उखड़ गईं और बस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी।
घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और बस चालक की तलाश की जा रही है।