Breaking News

देवरिया :-पुलिस विभाग द्वारा रक्त दान शिविर का किया गया आयोजन, पुलिस लाईन, समस्त थानों एवं शाखाओं में नियुक्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा किया गया रक्त दान

Ibn news ब्यूरो रिपोर्ट देवरिया 

*पुलिस विभाग द्वारा रक्त दान शिविर का किया गया आयोजन, पुलिस लाईन, समस्त थानों एवं शाखाओं में नियुक्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा किया गया रक्त दान।*
आज दिनांक 24.06.2021 को जिलाधिकारी देवरिया श्री आशुतोष निरंजन एवं पुलिस अधीक्षक देवरिया डा0 श्रीपति मिश्र द्वारा पुलिस लाईन देवरिया में पुलिस विभाग द्वारा रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया, जहां जिलाधिकारी देवरिया व पुलिस अधीक्षक देवरिया द्वारा मुख्य अतिथिगणों को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि मा0 कृषि मन्त्री उ0प्र0 श्री सूर्य प्रताप शाही व मा0 प्रभारी मन्त्री जनपद देवरिया श्री श्रीराम चैहान व विशिष्ट अतिथियों मा0 सांसद सलेमपुर श्री रविन्द्र कुशवाहा मा0 विधायक देवरिया सदर डा0 सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी श्री अन्र्तयामी सिंह द्वारा फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया गया। जिला चिकित्सालय देवरिया के चिकित्सकीय टीम द्वारा रक्त दान हेतु लगायी गयी टीम में पुलिस लाईन, समस्त थानों एवं शाखाओं से पूर्व में नामांकन कराये गये 150 पुलिस अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित हुए। पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा कुल 60 यूनिट ब्लड दिया गया। चूॅकि दान किये गये रक्त की एक समयावधि होती है इसलिए आज 60 यूनिट रक्त एकत्रित करते हुए उसे स्टोर किया गया। शेष पुलिस कर्मियों द्वारा निकट भविष्य में शिविर लगा कर पुलिस विभाग द्वारा रक्त दान किया जायेगा। रक्त दान करने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को मा0 कृषि मन्त्री उ0प्र0 श्री सूर्य प्रताप शाही द्वारा फल एवं जूस का वितरण कराया गया। मा0 मुख्य अतिथिगण द्वारा रक्त दान करने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगणों को संबोधित करते हुए बताया गया कि आप लोगों द्वारा रक्त दान कर के महादान किया गया है, जिससे भविष्य में किसी जरूरतमन्द को आप द्वारा किया गया रक्त काम आयेगा तथा उसका जीवन बचाने में आप की एक अहम भूमिका होगी। रक्त दान करने के उपरान्त जरूरतमन्दों की जिन्दगी चिकित्सकों द्वारा ईलाज करके बचायी जाती है वहीं आप में भी लोक कल्याण की भावना जागृत होती है।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री राजेश कुमार सोनकर, क्षेत्राधिकारी नगर/लाईन श्री श्रीयश त्रिपाठी, उपजिलाधिकारी सदर श्री सौरभ सिंह, प्रतिसार निरीक्षक श्री प्रकाश चन्द्र पाण्डेय प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्री राजू सिंह, प्रभारी निरीक्षक सलेमपुर श्री नवीन कुमार मिश्र, पी0आर0ओ0 पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री नवीन चैधरी आदि उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261008 WA0007

प्रधानी चुनाव पर दो लाइन. बटी मदीरा ,कटी मुर्गा फेर पकी बिरयानी अब नौकरी त मिलत नईखे अब लड़ब परधानी

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता की क़लम से बटी मदीरा ,कटी मुर्गा फेर पकी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *