Breaking News

बभनौली पांडेय में संपन्न हुआ डीह बाबा व जाखनी माता की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम

Ibn news Team DEORIA

रिपोर्ट धर्मेन्द्र कुमार

IMG 20250524 WA0003

देवरिया, सलेमपुर।
उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद अंतर्गत सलेमपुर क्षेत्र के बभनौली पांडेय गांव में एक अत्यंत भव्य धार्मिक आयोजन का आयोजन किया गया। आचार्य रामसहाय मिश्र के मार्गदर्शन में डीह बाबा और जाखनी माता की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार और मंगल गीतों के साथ संपन्न हुई।

इस आयोजन का उद्देश्य गांव की सुख-समृद्धि, शांति और सामाजिक कल्याण की कामना था। जैसे ही मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा हुई, पूरा इलाका “डीह बाबा की जय” और “जाखनी माता की जय” के नारों से गूंज उठा। ग्रामीण महिलाओं ने सगुन और पारंपरिक मंगल गीतों की मधुर धुनों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और पुरुषों ने मूर्ति पर जलाभिषेक किया और पूजा-अर्चना की। आयोजन में क्षेत्र के गणमान्य लोग, समाजसेवी, युवा और ग्रामीणों की भारी भागीदारी देखने को मिली।

उपस्थित प्रमुख जन:
समाजसेवी चंद्रभूषण पांडेय, डॉ. धर्मेन्द्र पांडेय, मनोज पांडेय, सतीश वर्मा, अमरजीत यादव, काशीनाथ पांडेय, नगीना पांडेय, बृजेश पांडेय गुड्डू, कुलदीप यादव, सन्तोष यादव, अनिरुद्ध कुशवाहा, सम्पूर्णानन्द पांडेय, सत्यम पांडेय, अतुल पांडेय, विनोद पांडेय, पप्पू यादव, गुड्डू यादव, रामबहादुर शर्मा, अशोक शर्मा, गोल्डेन पांडेय, राधा पासवान, मुंद्रिका पासवान, मैनेजर यादव, उमेश शर्मा, चन्द्रशेखर शर्मा, कपिल मुनि, उदय कुशवाहा, राज पांडेय, हैप्पी पांडेय, रामचन्द्र पासवान, धनन्जय कुशवाहा, कूदन कुशवाहा, गोविन्द कुशवाहा, रामभजन पासवान, रमाशंकर कुशवाहा, सोनू पांडेय, रामकेवल पासवान, रमाशंकर यादव, सचिन कन्नौजिया, सिद्धार्थ कन्नौजिया, विजय कुशवाहा, बिगू यादव आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

देवरिया में बारात के बीच युवक की गोली मारकर हत्या, हड़कंप

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261002 WA0003

देवरिया – के.के. पब्लिक एकेडमी सीनियर सेकेंडरी भटनी में मनाई गई गांधी-शास्त्री कि जयंती

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया,भटनी। के.के. पब्लिक एकेडमी सीनियर सेकेंडरी, भटनी में *राष्ट्रपिता …