फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट
फरीदाबाद:बहुजन समाज पार्टी विधानसभा 89 फरीदाबाद की सेक्टर कमेटी का गठन दौलताबाद में किया गया। दौलताबाद सेक्टर कमेटी का अध्यक्ष राजपाल को बनाया गया। जबकि महासचिव डॉ.सुनील कुमार,सचिव मूलचंद,राजकुमार,हरि सिंह,राम लाल,श्रीपाल को बनाया गया। इस अवसर पर सभी नए पदाधिकारीयों ने पूरी निष्ठा और ईमानदारी से पार्टी में काम करते हुए पूर्ण आश्वासन देते हुए कहा कि आगामी चुनाव में गांव दौलताबाद में शत् प्रतिशत वोट बहुजन समाज पार्टी और इनेलो गठबंधन के उम्मीदवार को दिया जाएगा और हरियाणा में बसपा इनेलो गठबंधन की सरकार बनाकर कांग्रेस और भाजपा के कुशासन से निजात दिलाने का काम होगा। इस अवसर पर जिला प्रभारी टीकम सिंह गौतम,विधानसभा अध्यक्ष के एल गौतम,कोषाध्यक्ष धर्मवीर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।