Breaking News

सांस्कृतिक प्रस्तुतियां ने दर्शकों का मोहा मन

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:सूरजकुंड मेले में मेरी लाज राखो गुरूदेव देव मेरी रखियो लाज गुरूदेव मस्ती में डूबी अरदास से पंजाब पुलिस के धुरंधर कलाकार मस्त अली ने सूरजकुंड की चौपाल से अपने सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पंजाब के कलाकारों की खुमारी श्रोताओं पर ऐसी छाई कि वे भी गायकी के साथ-साथ लय-ताल पर झूमने लगे।

IMG 20220321 WA0006
मेले में बड़ी चौपाल की स्टेज राहगीरों को आराम तो देती ही है,उनको गीतों से भरा सुकून भी देती है। आज इस मंच पर पंजाब पुलिस के कलाकार हरेंद्र,हरविंद्र कौर,मीनू व मस्त अली ने अपने मस्ती भरे गीतों से श्रोताओं का भरपूर मनोरंजन किया। डरिए वे छल्ला रब तौं…नित खैर मंगा मैं तेरी दुआं ना कोई हौर कर दी आदि मदमस्तगीतों को सुन श्रोता झूम उठे। इससे पहले राजस्थान से आए सुघड़ गायिकी के धनी कासिम,फिरोजखान आदि ने गणेश वंदना से अपनी शुरूआत की।

 

इसके बाद उन्होंने केसरिया बालमा पधारो म्होर देश..बंधी हुई रचना प्रस्तुत की। राजस्थान की ही संगीता ने अपने साथियों के साथ कालबेलिया लोकनृत्य की मोहक प्रस्तुति दी। बेटी बचाने का संदेश हमारे देश भारत में ही नहीं, घाना जैसे ठेठ आदिवासी क्षेत्र में जनजाति के पुरूष व महिलाएं कीते नामक नृत्य की प्रस्तुति से बेटी को पालने-पोसने की मनोकामना करते हैं।

यहां से आए प्रिंस,अग्यानिव,बोस्तेना आदि ने खानवाशे…खानवाई..खानवा बोल से गीत व नृत्य पेश किया, जिसके मूल भाव बेटी की रक्षा करने के थे। आज इस मंच से नाइजीरिया,मोजांबिक,कश्मीर, हिमाचल,हरियाणा,असम का बिहू लोकनृत्य,सूडान आदि के कलाकारों ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *