Breaking News
WhatsApp Image 2023 03 03 at 1.14.14 PM

यूपीआई के माध्यम से फ्रॉड करने वाले 2 आरोपियो को क्राइम ब्रांच की टीम ने किया गिरफ्तार

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:डीसीपी क्राइम मुकेश मल्होत्र के द्वारा अपराधिक मामलों में संलिप्त आरोपियो की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच उंचा गांव प्रभारी जगबीर की टीम ने यूपीआई के माध्यम से फ्रॉड करने वाले 2 आरोपियो को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।

WhatsApp Image 2023 03 03 at 1.14.14 PM

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियो में रणजीत और मंगत सिंह का नाम शामिल है। दोनों आरोपी बल्लभगढ़ के गांव रायपुर कलां के रहने वाले है। क्राइम ब्रांच टीम ने दोनों आरोपियो को अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से 27 फरवरी को थाना तिगांव के फ्रॉड के मामले गिरफ्तार किया है। आरोपी मंगत सिंह ने शिकायतकर्ता प्रमोद कुमार से 1 फरवरी को 50 हजार रुपए नगद लिए। आरोपी मंगत ने 50 हजार रुपए 01 फरवरी की शाम को ही मोबाईल फोन के नम्बर पर 50 हजार रुपए यूपीआई के माध्यम से डाल दिये।

मोबाईल पर एमएसजी भी प्राप्त हुआ। लेकिन शिकायकर्ता 13 फरवरी को अपने खाते से पैसे निकालने गया तो बैक से पता चला की 50 रुपए का फ्रॉड ट्रांजैक्शन आने के कारण 50 हजार रुपए की ट्रांजैक्शन बन्द कर दी गई है। शिकायतकर्ता की शिकायत पर आरोपी के खिलाप मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की गई है। आरोपी को अदालत में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया पुलिस रिमांड के दौरान दोनों आरोपियो से 50 हजार रुपए नगद व वारदात में प्रयोग करने वाली पीओएस मशीन व 3 मोबाइल फोन बरामद किए गए है। पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *