Breaking News
WhatsApp Image 2023 05 22 at 18.26.13

4 दिन पहले घर से लापता हुई 7 वर्षीय नाबालिक लड़की को क्राइम ब्रांच ने किया तलाश

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:डीसीपी क्राइम मुकेश मल्होत्रा के द्वारा दिए गए दिशा-निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच कैट प्रभारी सरजीत सिंह की टीम ने घर से लापता हुई 7 वर्षीय नाबालिक लडकी को तलाश कर ने का सराहनीय कार्य किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गुमशुदा नाबालिक लड़की 18 मई को अपने घर से लापता हुई थी। लड़की के परिजन लड़की की तलाश कर रहे थे। परिजनों के द्वारा थाना डबुआ में सूचना दी।

WhatsApp Image 2023 05 22 at 18.26.13

जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर नाबालिग लड़की की तलाश शुरू कर दी। मामले में क्राइम ब्रांच टीम व थाना डबुआ स्टाफ द्वारा सयुंक्त कार्रवाई करते हुए उपरोक्त नाबालिक बच्ची की तलाश के लिए सभी एनजीओ चाइल्ड केयर होम सीडब्ल्यूसी में सूचना दी गई व एरिया डबुआ फरीदाबाद के आसपास सीसीटीवी कैमरा को चेक किया गया जो लड़की को थाना डबुआ एरिया में लावारिस हालत में घूमती हुई तलाश किया है। परिजनों से संपर्क कर लड़की की पहचान कराई गई। गुमशुदा नाबालिक लड़की को परिजनों के हवाले किया जाएगा। परिजनों ने पुलिस टीम का तहे दिल से धन्यवाद किया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *