Breaking News
WhatsApp Image 2021 12 26 at 10.03.07 PM

निगमायुक्त ने निकाली बाइक रैली व्यापारियों ने किया स्वागत

 

रिपोर्ट  बी.आर.मुराद IBN NEWS फरीदाबाद, हरियाणा

फरीदाबादःजिले में लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से नगर निगम के आयुक्त यशपाल यादव ने रविवार को बाइक रैली निकाल लोगों को जागरूक किया। इस दौरान एनएच नं-5 में हरियाणा व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राम जुनेजा, पांच नंबर के प्रधान बलजीत सिंह अरोड़ा,तिकोना मार्किट के प्रधान देवेंद्र यत्रा ने शॉल ओढ़ाकर उनका स्वागत किया और जिले में चलाई जा रही उनकी मुहिम की जमकर प्रशंसा की। इस मौके पर राम जुनेजा ने कहा कि शहर को पहली बार ऐसा अधिकारी मिला है,जिसने शहर को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया और उसके सार्थक परिणाम भी देखने को मिल रहे है।

उन्होंने कहा कि निगमायुक्त की मृदुभाषी कार्यशैली के चलते व्यापारी व दुकानदार के साथ-साथ आम लोग भी इस मुहिम में उन्हें अपना सहयोग दे रहेर है और इसी का परिणाम है कि शहर की मार्किटों से अतिक्रमण पूरी तरह से हटा गया है। और यातायात जाम की समस्या का भी समाधान हो चुका है। इस मौके पर निगमायुक्त यशपाल यादव ने व्यापारियों का आभार जताया कि उनका उद्देश्य आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है और इसी को लेकर उन्होंने आज यह शुरूआत की है,उम्मीद है कि इसके अच्छे परिणाम सामने आएंगे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *