Breaking News
Screenshot 20250128 203537

निगम कमिश्नर ए मोना श्रीनिवास ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टScreenshot 20250128 203537

फरीदाबाद:नगर निगम कमिश्नर ए मोना श्रीनिवास ने आज अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक में निर्देश दिए की निगम क्षेत्र में सड़कों पर दिखाई दे रहे गौवंश को गौशालाओं में जल्द से जल्द पहुंचाने की व्यवस्था करें।

उन्होंने कहा कि खुले में घूम रहे गोवंश के लिए जल्द तय की जाने वाली गौशालाओं और भूपानी में बनाई जा रही गौशाला के निर्माण कार्य को भी जल्द पूरा करें ताकि गोवंश की सुरक्षा और पालन पोषण सुनिश्चित किया जा सके। इसके अलावा कमिश्नर ए मोना श्रीनिवास ने प्रॉपर्टी सर्टिफिकेट के लिए प्रॉपर्टी मालिकों को अपने 10 वर्ष से अपनी प्रॉपर्टी में रहने का प्रमाण पत्र को लेकर भी निर्देश दिए हैं एक कमेटी बनाकर प्रॉपर्टी मालिकों से शपथ पत्र लेने के बाद एक कमेटी के माध्यम से उनकी तस्दीक सम्बंधित तहसीलदार कार्यालय से कराई जाएगी।

ताकि शपथ पत्र के लिए एक एक लाभार्थियों को तहसील में आना जाना न पड़े। बता दें कि इस प्रकिया में शपथ पत्र के साथ ही मुख्य रूप पिछले 10 वर्षों का बिजली या 10 साल का पानी का बिल या ऐसा दस्तावेज जो राजस्व अधिकारी द्वारा सत्यापित और आबादी दे लाल डोरा में स्वामित्व का स्पष्ट रूप से उल्लेख करता हो वह भी देना होगा।

लाल डोरी की जमीन पर बसे लोगों के मकान की रजिस्ट्री ₹1 में करवाई जाएगी। नगर निगम की ओर से इनको मालिकाना सर्टिफिकेट भी जारी किया जाएगा। प्रदेश सरकार की स्वामित्व योजना के तहत मार्च तक इन सभी लोगों को निगम की ओर से प्रॉपर्टी सर्टिफिकेट दिया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र में साफ सफाई व्यवस्था को लेकर भी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि समय-समय पर सफाई व्यवस्था का जायजा लेते रहे और शहर की सफाई सीवर की समस्याएं को दुरुस्त करवाना सुनिश्चित कराएं ताकि शहरवासियों को स्वच्छ वातावरण का पूरा लाभ मिल सके। बैठक में एडिशनल कमिश्नर स्वप्निल रविंद्र पाटिल,जॉइंट कमिश्नर गजेंद्र सिंह,जॉइंट कमिश्नर द्विजा के अलावा अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260813 WA0005 1

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का पूर्वाभ्यास जारी एडीसी अंजलि श्रोत्रिया ने किया निरीक्षण

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:उपायुक्त आयुष सिन्हा के मार्ग दर्शन में आगामी 15 अगस्त …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *